Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महाराष्ट्र में भाजपा करेगी खेला? संजय राउत बोले- ये राजस्थान या मध्य प्रदेश नहीं, एकनाथ सच्चे शिवसैनिक हैं

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 12:53 PM (IST)

    महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट मंडरा रहा है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 17 अन्य विधायकों के साथ गुजरात के सूरत में हैं। एकनाथ से संपर ...और पढ़ें

    Maharashtra Politics: संजय राउत का भाजपा पर निशाना (फाइल फोटो)
    Maharashtra Politics: संजय राउत का भाजपा पर निशाना (फाइल फोटो)

    मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार खतरे में है। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे 17 अन्य विधायकों के सात गुजरात के सूरत चले गए हैं। कहा जा रहा है कि एकनाथ पिछले कुछ समय से सीएम उद्धव से नाराज चल रहे हैं। विधायकों संग 'गायब' होने के बाद शिंदे से पार्टी नेताओं ने संपर्क किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा एक बार फिर महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के साथ 'खेला' कर सकती है।

    इसी बीच, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवसेना ने भाजपा को चेतावनी दी है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरानी की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा को ये याद रहना चाहिए कि महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश से अलग है। राउत ने ये भी कहा कि शिंदे से संपर्क हो गया है।

    'एकनाथ शिंदे सच्चे शिवसैनिक'

    राउत ने कहा कि मैंने सुना है कि हमारे विधायक गुजरात राज्य के सूरत में हैं और उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है, लेकिन वे निश्चित रूप से लौटेंगे क्योंकि ये सभी शिवसेना को समर्पित हैं। मुझे विश्वास है कि हमारे सभी विधायक लौट आएंगे और सब ठीक हो जाएगा। मैं एकनाथ शिंदे जी को जानता हूं। वह सच्चे शिवसैनिक हैं। वो बिना किसी शर्त के साथ लौटेंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे जी और पवार साहब से स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। जो लोग यह सोचकर काम करते हैं कि वे किंगमेकर हैं, वे असफल होंगे। महा विकास अघाड़ी सरकार के गठन के समय भी भाजपा ने इस तरह की कोशिशें की थी, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। इसीलिए दोबारा ऐसी कोशिश की जा रही है।

    खबरें और भी

    इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें - खतरे में उद्धव सरकार! शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायक 'गायब'; सीएम ने बुलाई आपात बैठक