Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra Politics: अजित पवार की एंट्री के बाद शिंदे गुट में नाराजगी? डिप्टी सीएम ने दिया जवाब

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 04 Jul 2023 04:01 PM (IST)

    एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार की एकनाथ शिंदे सरकार में एंट्री हो गई है। अजित ने रविवार को राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। उनके साथ एनसीपी के आ ...और पढ़ें

    Maharashtra Politics: अजित पवार की एंट्री के बाद शिंदे गुट में नाराजगी?
    Maharashtra Politics: अजित पवार की एंट्री के बाद शिंदे गुट में नाराजगी?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार से नाराजगी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अजित पवार ने राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद इस पर टिप्पणी की। अजित पवार ने साफ कहा कि सरकार में कोई नाराजगी नहीं है।

    अजित पवार ने अपने एक बयान में कहा, 'नाराजगी की कोई खबर नहीं है। मैंने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साथ-साथ कैबिनेट में काम किया है। हमारे पास कैबिनेट के लिए अनुभव है। उनमें से अधिकांश उस कैबिनेट में मंत्री थे।' अजित पवार ने आगे कहा,

    बीजेपी में राधाकृष्ण विखे पाटिल जैसे कुछ मंत्री भी हैं। जब वह कांग्रेस में थे, तो मैंने उनके साथ काम किया था। यह कोई नई बात नहीं है। सभी कार्य ठीक से चल रहे हैं। आपको बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए, एनसीपी के ज्यादातर विधायक मेरे साथ हैं।

    डिप्टी सीएम बने अजित पवार

    गौरतलब है कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ बगावत कर एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। अजित पवार ने इसी रविवार को राज्य के डीप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। अजित पवार के अलावा एनसीपी के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

    शिंदे गुट में नाराजगी की अटकलें

    कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार की एंट्री से शिंदे गुट में नाराजगी है। अजित पवार के शपथ ग्रहण के बाद शिंदे गुट के विधायकों की बैठक हुई थी। बैठक में शिंदे गुट के विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। खबर ये भी है कि पार्टी नेता कैबिनेट विस्तार से भी नाराज हैं।

    खबरें और भी