Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऋषि सुनक के अलावा भी भारतीय मूल के कई नेताओं की है विभिन्‍न देशों की राजनीति में धाक

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 02:39 PM (IST)

    दुनिया के कई देशों की राजनीति में भारतीय मूल के नेता काबिज हैं। इनमें ही ऋषि सुनक शामिल हैं जिन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है। दु ...और पढ़ें

    सुनक के अलावा भी भारतीय मूल के कई नेताओं का विभिन्न देशों की राजनीति में है धाक
    सुनक के अलावा भी भारतीय मूल के कई नेताओं का विभिन्न देशों की राजनीति में है धाक

     नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दुनिया के कई देशों की राजनीति में भारतीय मूल के नेता काबिज हैं। इनमें ही ऋषि सुनक शामिल हैं, जिन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया है। इनके साथ ही दुनियाभर के 15 देशों में करीब 200 भारतीय मूल के नेता हैं जो राजनीति में अहम पदों पर हैं। 60 लोग अलग-अलग देशों में कैबिनेट पदों पर काबिज हैं।

    ब्रिटेन की सत्ता में पीएम पद पाने वाले पहले भारतीय मूल के नागरिक हैं सुनक

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के तौर पर ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इसे लेकर भारत में उत्साह है। भारत के लिए इसे गौरव का क्षण बताया जा रहा है।

    अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला कमला हैरिस भारतीय मूल की नागरिक हैं। अमेरिका की राजनीति में इस शीर्ष पद तक पहुंचने वाली हैरिस पहली भारतीय नागरिक हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से आने वाली कमला अमेरिकी इतिहास में उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला और इस पद पर पहुंचने वाली भारतीय मूल की भी पहली महिला हैं।

    भारतीय मूल के हैं गुयाना के राष्ट्रपति- मोहम्मद इरफान अली

    गुयाना के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने दिल्ली से पढ़ाई की है। 8 लाख आबादी वाली गुयाना में लगभग आधी जनसंख्या भारतीय मूल की है। हालांकि अली का जन्म गुयाना में ही 25 अप्रैल 1980 को भारतीय-गायनीज मुस्लिम परिवार में हुआ था। साल 2006 में इरफान अली की एंट्री गुयाना नेशनल असेंबली में हुई थी। साल 2009 से 2015 तक उन्होंने बतौर मंत्री कई पदों को संभाला। गुयाना की पीपुल्स प्रोग्रेसिव पार्टी/सिविक के सदस्य अली ने साल 2020 के आम चुनावों में जीत हासिल की और 2 अगस्त 2020 को गुयाना के 10वें राष्ट्रपति बने।

    खबरें और भी

    लिस्बन के गांधी कहे जाते हैं पुर्तगाल के पीएम एंटोनियो कोस्टा

    पुर्तगाल के वर्तमान प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा हैं। उनके पिता ओरलैंडो द कोस्टा का जन्म गोवा के भारतीय परिवार में हुआ था। एंटोनियो की मां मारिया एंटोनिया पाला पुर्तगाल की हैं। साल 2022 में एंटोनियो कोस्टा ने हालिया चुनावों में जीत हासिल की। वे तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए हैं। पुर्तगाल की सोशलिस्ट पार्टी के एंटोनियो आधे पुर्तगाली और आधे भारतीय हैं।

    उत्तर प्रदेश में हैं गुयाना के उपराष्ट्रपति की जड़ें

    गुयाना में जन्मे भरत जगदेव का उत्तर प्रदेश की अमेठी से गहरा रिश्ता है। दरअसल, साल 1912 में जगदेव के दादा राज जियावन उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से बतौर मजदूर अंग्रेजों द्वारा गुयाना ले जाए गए थे। साल 2020 से गुयाना के उपराष्ट्रपति का पद संभाल रहे जगदेव गुयाना वहां के राष्ट्रपति इरफान अली के प्रशासन में शामिल हैं। भरत जगदेव का जन्म 23 जनवरी 1964 को गुयाना में एक भारतीय हिंदू परिवार के घर हुआ था।

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के प्रेरणादायी व्‍यक्ति‍त्‍व का आईना है यह पुस्तक