Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: दिल्ली में जेपी नड्डा के घर पर बनी 'मध्य प्रदेश फतह' करने की रणनीति, शाह-शिवराज भी रहे मौजूद

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:08 AM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ...और पढ़ें

    MP Election 2023: जेपी नड्डा और अमित शाह ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर तीन घंटे तक किया मंथन
    MP Election 2023: जेपी नड्डा और अमित शाह ने मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर तीन घंटे तक किया मंथन

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के आवास पर हुआ मंथन
    2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बैठक में रहे मौजूद
    3. बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर की गई चर्चा

    नई दिल्ली, पीटीआई। MP Assembly Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) और पार्टी के अन्य नेताओं ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक की।

    तीन घंटे से अधिक समय तक चली बैठक

    जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित यह बैठक करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली। पार्टी द्वारा 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav) के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी करने के कुछ दिनों बाद यह बैठक हुई।

    यह भी पढ़ें: राजस्थान में मणिपुर जैसी घटना! जेपी नड्डा बोले- दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को खुश करने में व्यस्त सीएम गहलोत

    उम्मीदवारों के नाम पर भी हुई चर्चा

    सूत्रों ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों और रणनीति के अलावा अन्य संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवारों की सूची पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। वह बैठक जल्द ही होगी।

    यह भी पढ़ें: MP Election 2023: कमलनाथ बोले- डबल रफ्तार से चल रही CM शिवराज की 'घोषणा मशीन', चुनाव सिर पर है और...

    शिवराज सिंह चौहान- वीडी शर्मा भी बैठक में रहे मौजूद

    बैठक में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma), राज्य संगठन महासचिव हितानंद शर्मा और मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, पार्टी की मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र ¨सह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। एमपी में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    खबरें और भी