यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Parliament Security Breach: लोकसभा के अंदर उत्पात मचाने वाले युवकों को इस कांग्रेस सांसद ने पकड़ा, बताई आंखों देखी
लोकसभा के अंदर बुधवार को जमकर बवाल हुआ है। दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स नीचे कूद गए। संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। दोनों आरोपिय ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद हमले की बरसी के दिन लोकसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे दो शख्स अचानक नीचे कूद गए। दो युवक बेंच के ऊपर भागते हुए जा रहे थे, तभी सांसदों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों युवक अब दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उत्पात मचाने वाले शख्स को पकड़ा था। औजला सदन की कार्यवाही के दौरान बेंच पर बैठे थे। कांग्रेस सांसद ने इस घटना की आंखों देखी बताई है।
कांग्रेस सांसद ने क्या-क्या कहा?
गुरजीत सिंह ने बताया, 'जब वो ऊपर से कूदे तो मैं वहीं बैठा था। काफी शोर हो रहा था। एक आदमी पहले कूदा और फिर दूसरा कूद रहा था। वो जूता उतार रहा था और उसके जूते में कुछ था। उसके हाथ में भी कुछ था और धुंआ निकल रहा था। मैंने उसके हाथ से छीनकर उसे बाहर फेंक दिया।'
#WATCH | Security breach in Lok Sabha | Congress MP Gurjeet Singh Aujla, who caught hold of the two men who jumped down the visitors' gallery into the House, narrates the incident.
— ANI (@ANI) December 13, 2023
He says, "...He had something in his hand which was emitting yellow-coloured smoke. I snatched it… pic.twitter.com/0hKzFrFrwR
संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक: अधीर रंजन चौधरी
वहीं, इस घटना के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी भी सदन में थे। उन्होंने बताया कि सदन के अंदर हमारे सांसद साथियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान सुरक्षाकर्मी वहां नहीं थे। उनके हाथ में कुछ था और गैस निकल रही थी। ये संसद की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक है।