Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिलाओं पर अत्याचार प्रियंका गांधी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देना बंद करो

    By Agency Edited By: Deepti Mishra
    Updated: Fri, 16 Aug 2024 06:31 PM (IST)

    Kolkata Doctor Rape and Murder Case कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पश्चिम बंगाल बिहार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही क्रू ...और पढ़ें

    कोलकाता रेप केस पर पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी।
    कोलकाता रेप केस पर पहली बार बोलीं प्रियंका गांधी।

     एजेंसी, नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब देश में आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाएगा तो फिर महिला सुरक्षा की उम्‍मीद किससे जा सकती है।

    प्रियंका गांधी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, 'कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं।'

    प्रियंका ने आगे लिखा कि जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?

    यह भी पढ़ें -'उस बच्ची को कितनी तकलीफ हुई होगी', कोलकाता की घटना के बहाने संजय सिंह ने केंद्र पर बोला हमला

    प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिश की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?' 

    बता दें कि हालांकि, प्रियंका गांधी ने कोलकाता डॉक्‍टर रेप व मर्डर का सीधे-सीधे जिक्र नहीं किया।

    यह भी पढ़ें -कोलकाता कांड के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डॉक्टर पर हिंसा हुई तो 6 घंटे के अंदर FIR होगी

    खबरें और भी