यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: 6 लाख से लेकर 181 वोटों तक का अंतर; ये हैं पिछले लोकसभा चुनाव की सबसे छोटी और सबसे बड़ी जीत
Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। फिलहाल आइए जानते हैं कि पिछले लोकसभा चुनाव में वोटों के अंतर के लिहाज से सबसे ...और पढ़ें

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के एलान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बिगुल बज गया है। कुल 543 लोकसभा सीटों के लिए अलग-अलग राजनीतिक दल जोर लगाएंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में कुल 96.88 करोड़ मतदाता हिस्सा लेंगे, जिनमें 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिला एवं 48,000 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
चुनाव आयोग 7 चरणों में मतदान प्रक्रिया आयोजित करेगा। जिसके तहत 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई एवं 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं, 4 जून को सभी राज्यों के लिए मतगणना होगी। फिलहाल नजर डालते हैं पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर कि 2019 में वोटों के अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी एवं सबसे छोटी जीत कौन सी रही थी।
2019 की पांच सबसे छोटी जीत
- साल 2019 में लोकसभा चुनाव में सबसे छोटी जीत दर्ज की थी भाजपा के भोलानाथ ने। वह मछलीशहर से मात्र 181 वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे।
- आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार ने 1142 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
- खूंटी से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने 1445 वोटों के मामूली अंतर से अपने प्रतिध्वंदी को हराया था।
- चामराजनगर से भाजपा के वी. श्रीनिवास प्रसाद 1817 वोटों के अंतर से जीते थे।
- बर्धमान दुर्ग से भाजपा के एसएस अहुलवालिया ने 2439 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
चुनाव से जुड़ी और हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
2019 की पांच सबसे बड़ी जीत
- लोकसभा चुनाव 2019 में वोटों के लिहाज से सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी सीआर पाटिल ने। वह भाजपा के टिकट पर नवासारी लोकसभा सीट से 6,89,668 वोटों के अंतर से जीते थे।
- सबसे बड़ी जीत के मामले में दूसरे नंबर पर थे भाजपा के ही सुभाष बहेड़िया, जिन्होंने भीलवाड़ा लोकसभा सीट से 6,12,000 वोटो से जीत दर्ज की थी।
- भाजपा के रंजनबेन भट्ट ने वडोदरा सीट से 5,89,177 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी।
- पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा ने भाजपा के टिकट पर 5,78,486 वोटों से जीत हासिल की थी।
- गांधीनगर से अमित शाह ने 5,57,014 वोटों से विजय प्राप्त की थी।