Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मोहब्बत की नहीं, भ्रष्टाचार की दुकान... ज्योतिरादित्य सिंधिया का सदन में कांग्रेस पर चौतरफा प्रहार

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 04:23 PM (IST)

    No Confidence Motion एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा चल रही है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में कांग्रेस पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: एएनआई)
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सदन में कांग्रेस पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण और अहंकार का दुकान चल रहा कांग्रेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया
    2. नए किरदार आते जा रहे हैं नाटक वही पुराना चल रहा है: ज्योतिरादित्य सिंधिया
    3. पीएम को सदन में लाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया: अधीर रंजन चौधरी

    नई दिल्ली, एएनआई। एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा चल रही है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा,"वे (कांग्रेस) कहते हैं कि वे नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलेंगे। उनकी दुकान भ्रष्टाचार, झूठ, तुष्टिकरण और अहंकार की है। वे केवल दुकान का नाम बदलते हैं लेकिन उत्पाद वही रहता है। सिंधिया ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा," आज मुझे एक कहावत याद आ रही है कि नए किरदार आते जा रहे हैं नाटक वही पुराना चल रहा है।

    अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा पर कसा तंज

    भाजपा नेता से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने का विचार नहीं था। लेकिन, पीएम को सदन में लाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। उन्होंने कहा," हम चाहते थे कि पीएम मोदी मणिपुर पर बयान दें।

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा, "जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है।"