Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओडिशा में भाजपा को झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ BJD का थामा हाथ

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 07 Apr 2024 12:22 PM (IST)

    Lekhasri Samantasinghar Resigns लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। लेखाश्री सामंतसिंघर बीजेडी में शामिल हो गई हैं। ले ...और पढ़ें

    Lekhasri Samantasinghar Resigns ओडिशा में भाजपा को झटका लगा।
    Lekhasri Samantasinghar Resigns ओडिशा में भाजपा को झटका लगा।

    एजेंसी, भुवनेश्वर। Lekhasri Samantasinghar Resigns भाजपा को झटका देते हुए पार्टी की ओडिशा इकाई की उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। लेखाश्री बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल हो गई हैं।

    लेखाश्री भृगु बक्सीपात्रा के बाद दूसरे भाजपा ओडिशा उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बीजद में शामिल हो गईं।

    इस कारण छोड़ी भाजपा

    ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को लिखे अपने त्यागपत्र में लेखाश्री ने कहा कि नेतृत्व का विश्वास जीतने में नाकाम होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया।

    लोगों की नहीं कर पा रही थी सेवाः लेखाश्री

    लेखाश्री ने कहा कि मैंने पिछले दस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में अपना खून-पसीना बहाया है। हालांकि, पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत के बावजूद, मैं नेतृत्व का विश्वास हासिल नहीं कर सकी। इसलिए, मुझे लगता है कि मेरे पास करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। इसके कारण ओडिशा के लोगों की सेवा करने की मेरी इच्छा पूरी नहीं हो रही है।

    बीजद को कहा धन्यवाद

    लेखाश्री पार्टी सांसद मानस मंगराज और सस्मित पात्रा की मौजूदगी में बीजद में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी के लिए पसीना बहाने के बाद बदलाव करना मुश्किल है जिसने मेरी मेहनत को नहीं पहचाना। मुझे स्वीकार करने के लिए मैं बीजद को धन्यवाद देती हूं। मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की विकासात्मक गतिविधियों से प्रेरित हूं। मैं बीजद के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी।

    बालासोर से मिल सकता है टिकट

    चूंकि, बीजद ने अभी तक बालासोर लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, इसलिए लेखाश्री को वहां से टिकट दिया जा सकता है। बीजद ने 2019 में राज्य की 21 लोकसभा सीटों के लिए सात महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। हालांकि, इस बार पार्टी ने अब तक केवल छह महिला उम्मीदवारों को उम्मीदवार बनाया है।

    खबरें और भी