Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं रबर स्टैंप नहीं हूं?' CBI चीफ के चयन पर घमासान, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

    Updated: Wed, 13 May 2026 12:24 AM (GMT+05:30)

    राहुल गांधी ने सीबीआई प्रमुखों के नाम पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने असहमति नोट भी दिया और कहा कि वह इस ''पक्षपाती प्रक्रिया'' का हिस्सा नहीं बनना च ...और पढ़ें

    CBI चीफ के चयन पर घमासान, राहुल गांधी बोले- 'विपक्ष का नेता कोई 'रबर स्टैंप' नहीं' (फोटो- जागरण)

    CBI चीफ के चयन पर घमासान, राहुल गांधी बोले- 'विपक्ष का नेता कोई 'रबर स्टैंप' नहीं' (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने उम्मीदवारों की रिपोर्ट न मिलने पर उठाए गंभीर सवाल

    2. राहुल गांधी ने दस्तावेजों की कमी और पक्षपात का आरोप लगाया

    पीटीआई, नई दिल्ली। नए सीबीआई प्रमुख के नाम पर सहमति नहीं बनने पर भारी घमासान मच गया है। राहुल गांधी ने सीबीआई प्रमुखों के नाम पर कड़ी आपत्ति जताई है।

    उन्होंने असहमति नोट भी दिया और कहा कि वह इस ''पक्षपाती प्रक्रिया'' का हिस्सा नहीं बनना चाहते। राहुल गांधी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कोई 'रबर स्टांप' नहीं होता है।

    वर्तमान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल आगामी 24 मई को समाप्त होने वाला है। सूत्रों के अनुसार, बैठक एक घंटे से अधिक समय तक चली लेकिन चर्चा के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। बताया जाता है कि अगले सीबीआई निदेशक के चयन की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।

    सूत्रों के अनुसार, सीबीआई निदेशक के लिए विभिन्न राज्यों के कई वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का नाम विचाराधीन सूची में शामिल है। इनमें पराग जैन, शत्रुजीत कपूर, योगेश गुप्ता, जीपी सिंह और प्रवीर रंजन आदि हैं।

    इस बीच, सीबीआई प्रमुख की चयन प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी ने पीएम को असहमति नोट दिया और कहा कि सरकार ने चयन प्रक्रिया को केवल एक औपचारिकता में बदल दिया है। किसी पहले से तय व्यक्ति का चयन होता है। विपक्ष का नेता रबर स्टांप नहीं होता।

    इस नोट में उन्होंने कहा- ''मैं इस पक्षपाती प्रक्रिया में भाग लेकर अपने संवैधानिक कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकता। इसलिए मैं सबसे मजबूत शब्दों में असहमति जताता हूं। राहुल ने सरकार पर विपक्ष के नेताओं, पत्रकारों और आलोचकों को लक्षित करने के लिए प्रमुख जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।