Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Budget Session: सर्वदलीय बैठक में उठा विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई का मुद्दा, कांग्रेस बोली- सरकार कर रही ED-CBI का दुरुपयोग

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 12:27 PM (IST)

    Parliament Budget Session 2024 बजट सत्र से पहले आज संसद में सर्वदलीय बैठक हुई। इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीयूष गोयल और अन ...और पढ़ें

    Parliament Budget Session: अंतरिम बजट से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, बुधवार से शुरू होगा सत्र (फोटो एएनआई)
    Parliament Budget Session: अंतरिम बजट से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, बुधवार से शुरू होगा सत्र (फोटो एएनआई)

    HighLights

    1. बजट सत्र से पहले आज हुई सर्वदलीय बैठक।
    2. विपक्षी नेताओं ने की सर्वदलीय बैठक में शिरकत।
    3. सर्वदलीय बैठक में विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई का उठा मुद्दा

    एएनआई, नई दिल्ली। Parliament Budget Session 2024: बजट सत्र से पहले आज संसद में सर्वदलीय बैठक हुई। इस सर्वदलीय बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल और अन्य दलों के नेताओं ने शिरकत की।

    संसद के बजट सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक दिल्ली के संसद पुस्तकालय भवन में हुई।कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने असम में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यात्रा पर हुए हिंसक हमले और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का मुद्दा उठाया।

    प्रमोद तिवारी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने हेमंत सोरेन, लालू प्रसाद समेत विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग का भी जिक्र किया।

    प्रल्हाद जोशी से मिले TMC नेता

    बता दें कि बैठक से पहले टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और सुखेंदु शेखर ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की।

    31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

    बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: क्या I.N.D.I. गठबंधन को TMC देगी झटका? सीट बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी ने दी कांग्रेस को नसीहत

    यह भी पढ़ें- जमीन पर बिखरा I.N.D.I. गठबंधन, इन 7 राज्यों ने बढ़ाई Congress की सिरदर्दी; क्या स्वार्थ की भेंट चढ़ी कथित एकजुटता?

    खबरें और भी