Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेहरू की तारीफ पर भी कांग्रेसी सांसदों ने नहीं थपथपाई मेज, PM मोदी के कटाक्ष पर सोनिया गांधी का ये था रिएक्शन

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 01:10 PM (IST)

    PM Modi speech in parliament पीएम मोदी ने विशेष सत्र को संबोधित करते हुए जी20 समिट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वमित्र के तौर पर ...और पढ़ें

    PM Modi speech in parliament पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज।
    PM Modi speech in parliament पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज।

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने आज संसद के पुराने भवन में आखिरी बार दिया भाषण।
    2. पीएम मोदी बोले- कल से नए संसद भवन में मिलेंगे।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PM Modi speech in parliament संसद के विशेष सत्र की आज पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने सत्र को संबोधित करते हुए सबसे पहले जी20 समिट की चर्चा की। पीएम ने कहा कि आज जी20 समिट के सफल आयोजन के चलते भारत की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।

    पीएम ने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वमित्र के तौर पर देख रही है। दूसरे देश आज भारत के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इस बीच पीएम मोदी ने देश के प्रथम पीएम पंडित नेहरू का भी जिक्र किया, जिसपर सोनिया गांधी की अलग तरह की प्रतिक्रिया दिखी।

    पुराना भवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा

    संसद को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज इस संसद भवन में अंतिम बार सदन की कार्यवाही चल रही है, लेकिन नए संसद में जाने के बाद पुराना भवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बना रहेगा। पीएम ने कहा कि इस सदन ने सब कुछ देखा है, इमरजेंसी से लेकर संसद पर हुए हमले तक, लेकिन कभी रुका नहीं है।

    यह भी पढ़ें - Parliament Special Session 2023 LIVE: 'सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी...' जब संसद में पीएम मोदी ने वाजपेयी की बातों को किया याद

    नेहरू पर बोले पीएम तो सोनिया का ये था रिएक्शन

    पीएम मोदी ने अपने भाषण में पंडित नेहरू के देशहित में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि नेहरू की उपलब्धियों का गुणगान हो तो कौन सदस्य होगा जिसका ताली बजाने का मन न हो...लेकिन ये लोकतंत्र है, यहां सब देखना पड़ता है।

    खबरें और भी

    पीएम द्वारा नेहरू की तारीफ के बाद भी कांग्रेस ने तालियां नहीं बजाई। वहीं पीएम के इस वाक्य से सोनिया गांधी एकदम से पीछे मुड़कर कांग्रेस नेताओं से बात करते हुए खुश होते हुए दिखीं।

    नेहरू से अटल तक को किया याद 

    पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन ने नेहरू से अटल और मनमोहन तक के सफर और उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों को भी देखा है। पीएम ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि देश को आगे लेजाने के लिए हम सब लोगों को मिलकर काम करना होगा।

    इसी के साथ पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की उन पंक्तियों को याद किया, जिसमें उन्होंने कहा था 'सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, लेकिन देश आगे बढ़ता रहना चाहिए।