विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Periyar's Birth Anniversary: CM स्टालिन ने पेरियार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित, लिखा एक खास संदेश

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 17 Sep 2023 03:33 PM (IST)

ई.वी. रामास्वामी पेरियार की जयंती के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और विपक्षी नेता ई के पलानीस्वामी ने ...और पढ़ें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वेल्लोर में पेरियार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (फोटो सोर्स: जागरण)
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वेल्लोर में पेरियार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. पेरियार का जीवन एक राजनीतिक दर्शन: एमके स्टालिन
  2. ई के पलानीस्वामी ने भी पेरियार को श्रद्धांजलि अर्पित की
  3. पेरियार ने तमिलनाडु में लिंग और जाति असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी

वेल्लोर, एएनआई। समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी पेरियार (Erode Venkatappa Ramasamy) की आज जयंती है। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। पेरियार को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा,"पेरियार की 145 वीं जयंती के अवसर पर, हमने आज शाम सलेम किला क्षेत्र में स्थित पेरियार की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पेरियार का जीवन एक राजनीतिक दर्शन है। वह एक महान सुधारक थे जिन्होंने भाषा, देश और धर्म से परे मानवता और आत्म-सम्मान पर आधारित राजनीति पर जोर दिया। नारी मुक्ति और समतामूलक समाज के लिए हम आज जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उनका आधार पेरियार ही हैं!

लिंग और जाति असमानता के खिलाफ पेरियार ने उठाई आवाज

थानथाई पेरियार को 'द्रविड़ आंदोलन के जनक' के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें तमिलनाडु में लिंग और जाति असमानता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। पेरियार ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ महात्मा गांधी के 'सत्याग्रह' आंदोलन में भी भाग लिया था। तमिलनाडु इस दिन को 'सामाजिक न्याय दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

ई के पलानीस्वामी ने लिखा एक खास संदेश

एआईएडीएमके महासचिव ई के पलानीस्वामी ने भी पेरियार को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा,"एक क्रांतिकारी, सामाजिक न्याय के पक्षधर,सामाजिक असमानताओं को खत्म करने वाले, महिला दासता को खत्म करने वाले, जातिगत भेदभाव को मिटाने वाले, अंधविश्वास से लड़ने वाले और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संघर्ष करने वाले को (पेरियार) उनकी जयंती पर मैं सलाम करता हूं।

पीएम मोदी को स्टालिन ने दी जन्मदिन की बधाई

बता दें कि आज (17 सितंबर) को पीएम मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी 'एक्स' पर स्टालिन ने लिखा, "माननीय प्रधान मंत्री थिरु @नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

यह भी पढ़ें: देश के इस राज्य में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे हजार रुपये, लॉन्च हुई योजना; जानिए इसके बारे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।