यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'शहजादे को अब वायनाड से भी लग रहा डर', पीएम मोदी ने नांदेड की रैली में राहुल गांधी के साथ सोनिया पर भी कसा तंज
PM Modi Attack Sonia Gandhi पीएम मोदी ने आज कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम ने ...और पढ़ें

HighLights
- PM Modi का हमला, कहा - कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है।
- नांदेड की रैली में पीएम बोले- कांग्रेस 1984 का बदला अब तक सिखों से ले रही।
जागरण डिजिटल डेस्क, नांदेड। PM Modi Attack Sonia Gandhi महाराष्ट्र के नांदेड में एक रैली को संबोधित करते हुए आज पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के रवैये के कारण ही यहां के किसान गरीब होते गए और उद्योगों से जुड़ी संभावनाएं खत्म होती चली गई। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि लाखों युवाओं को पलायन करना पड़ा।
पीएम मोदी ने इसी के साथ राहलु गांधी और सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।
राहुल और सोनिया पर हमला
पीएम ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर केरल के वायनाड गए, अब उन्हें वायनाड से भी हार का डर सता रहा है। पीएम ने कहा, शहजादे अब वायनाड छोड़कर दूसरी सेफ सीट ढूंढ रहे हैं। मोदी ने इसी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
पीएम ने तंज कसते हुए कहा, कुछ नेता लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते और जीतते थे, इस बार उन्हें राज्यसभा के रास्ते प्रवेश करना पड़ रहा है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का हाल तो ये है कि उसे उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं और वो अभी से हार मान चुकी है।
.jpg)
CAA लाने की असली वजह बताई
पीएम ने कहा कि ये हमारी सरकार है जो बंटवारे के पीड़ितों के लिए CAA लेकर आई है। CAA न होता तो हमारे सिख भाई-बहनों का क्या होता? लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। ऐसा लगता है कि 1984 का बदला कांग्रेस सिखों से अब तक ले रही है।
गोबिंद सिंह की सीख ही हमारी प्रेरणाः मोदी
पीएम ने कहा कि खालसा पंथ की गुरु परंपरा और गुरु गोबिंद सिंह की सीख हमारी सरकार के लिए प्रेरणा रही है। करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद लाखों श्रद्धालुओं को वहां दर्शन में मदद मिल रही है।पीएम ने कहा कि अब हुजूर साहिब और हेमकुंड साहिब के दरबार तक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम करना होगा।