Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'साथ लड़े तब भी हारे, अलग लड़े तब भी हारेंगे', पीएम मोदी ने किसके लिए कही ये बात?

    Updated: Tue, 07 May 2024 11:15 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। मोदी ने कहा कि यूपी में दो लड़कों ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)
    पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में बढ़ती गर्मी के साथ ही चुनावी पारा भी चढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग सात मई को है। 11 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान है। चुनाव के बीच पीएम मोदी ने दैनिक जागरण को धमाकेदार इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू के दौरान पीएम ने पिछले 10 साल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी के साथ बातचीत का एक अंश...

    यूपी में सपा और कांग्रेस एक साथ है और कहा जा रहा है अलग रहकर बसपा भाजपा को मदद पहुंचा रही है। आप क्या कहेंगे?

    देखिए, वास्तविकता ये है कि इंडी एलायंस जैसी चीज कुछ देश में है नहीं। पश्चिम बंगाल देखिए ये लोग अलग-अलग लड़ रहे हैं। यूपी में दो लड़कों की फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है। अब बसपा इनके गठबंधन से अलग लड़ रही है। जब साथ लड़े थे तो भी हारे थे और आज अलग लड़ रहे हैं तो भी हारेंगे। चुनाव का नतीजा तो वही रहेगा लेकिन एक बात मैं कहना चाहता हूं कि हर पार्टी की अपनी राजनीति होती है, अपनी विचारधारा होती है। सभी कांग्रेस के हिसाब से चलें, इसके लिए राजनीतिक दल बाध्य नहीं हैं। राजनीतिक दल अपने हिसाब से फैसले लेते हैं।

    हर चरण के साथ चुनाव का मुद्दा बदलता जा रहा है। आरोप प्रत्यारोप ज्यादा हावी हो रहा है। आपको नहीं लगता है कि चुनाव विकास के मुद्दे से भटक गया है?

    चुनाव का मुद्दा पहले दिन से विकसित भारत ही है। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें विकसित भारत का अपना विजन बता रहे हैं। जो काम हमने किए हैं वो बता रहे हैं। हमारे पास 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड है। अगले 25 वर्षों का विजन है। आने वाले 5 साल का रोडमैप है, और पहले 100 दिन का प्लान है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के पास ना तो काम का कोई ट्रैक रिकॉर्ड है ना ही कोई विजन है। वो विभाजन की राजनीति और बांटने वाले विचार लेकर सामने आ रहे हैं।

    इंहेरिटेंस टैक्स, वेल्थ रीडिस्ट्रीब्यूशन (संपत्ति का बंटवारा) और एक्स रे के नाम पर घर-घर छापा मारने जैसे विचार रख रहे हैं। ऐसे विकृत विचार जब सामने लाए जा रहे हैं तो हमारा कर्त्तव्य है कि जनता को हम इनके बारे में आगाह करें और इसके बारे में बताएं कि ये कितने खतरनाक हो सकते हैं। कांग्रेस को मैंने तीन चुनौतियां दी हैं है। आज कांग्रेस और सहयोगी जवाब दें कि वो धर्म के आधार पर आरक्षण के लिए संविधान नहीं बदलेंगे। वो जवाब दें कि एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर नहीं बांटेंगे।

    खबरें और भी

    मेरी तीसरी चुनौती है कि कांग्रेस लिखकर दे कि जहां उनकी राज्य सरकार है, वहां ओबीसी कोटा कम करके धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। जहां तक हमारी बात है हमारा एजेंडा हमेशा से ही विकास का है और हमारे संकल्प पत्र में बहुत स्पष्ट रोडमैप है, जिसको हम बार-बार दोहराते हैं।

    ये भी पढ़ें:

    PM Modi: 'आज उनकी ऐसी स्थिति क्यों हुई...', सूरत-इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान छोड़ने पर और क्या बोले पीएम मोदी