Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Bhopal Visit: कांग्रेस पर हमला बोलने से लेकर नारी शक्ति वंदन बिल तक, पढ़ें PM के भाषण की 10 बड़ी बातें

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 02:01 PM (IST)

    PM Modi Bhopal Visit। पीएम मोदी आज सितंबर महीने में दूसरी बार मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। इस बार उन्होंने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा क ...और पढ़ें

    PM Modi Bhopal Visit Today: पीएम मोदी के भोपाल में दिए संबोधन की 10 बड़ी बातें
    PM Modi Bhopal Visit Today: पीएम मोदी के भोपाल में दिए संबोधन की 10 बड़ी बातें

    भोपाल, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Bhopal Visit: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सियासी रण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एंट्री कर ली है। सोमार को सितंबर महीने में दूसरी बार वे राज्य का दौरा करने पहुंचे। इस बार उनका ठिकाना था-भोपाल का जंबूरी मैदान। इस मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ (BJP Karyakarta Mahakumbh) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर हमला बोला और यहां तक कह दिया कि इसे पार्टी के नेता नहीं चलाते, बल्कि इसका ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है। चलिए जानते हैं, पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें क्या रहीं...

    पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

    1. मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा (BJP) के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ अलग ही रहा है। जनसंघ के जमाने से लेकर आज तक भाजपा को MP के लोगों ने हमेशा आशीर्वाद दिया है। 
    2. मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं, यानी जो युवा इस बार के चुनावों में पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की सरकार को ही देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने MP में कांग्रेस का बुरा शासन और बुराइयां देखी नहीं हैं।
    3. मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी... कुनीति, कुशासन और करोड़ो का करप्शन। आजादी के बाद MP में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने साधन संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर इसे बीमारू राज्य बना देगी।
    4. कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। वह भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है। वह न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।
    5. आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya) जी का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनाईं उनके मूल में यही भावना थी।
    6. जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।
    7. लोकसभा और राज्यसभा में माताओं-बहनों-बेटियों के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का कानून पारित हुआ। 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' ने देश में नया इतिहास रच दिया है। हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की समृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, इसलिए मैं देश की हर माता और बेटी से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले, आपको भ्रमित नहीं होना है। हमने कठिन रास्ता पार किया है। ये महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरुआत है। एक सार्थक बदलाव का शुभारंभ है।
    8. कांग्रेस के लिए गरीब की बस्ती, पिकनिक मनाने का, वीडियो शूटिंग कराने का लोकेशन बन गई है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत, फोटोसेशन का मैदान बन गया है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया। देश-विदेश के अपने दोस्तों में इन्होंने भारत की गरीबी का मखौल उड़ाया और आज भी यही कर रहे हैं।
    9. मोदी का मिजाज भी अलग है और मेहनत भी अलग है। मेरे लिए देश से बड़ा, देशवासियों से बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं अभावों में रहा हूं, लेकिन अपने देश को अभावों में नहीं रहने दूंगा।
    10. कांग्रेस पहले बर्बाद हुई फिर बैंक करप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपना ठेका किसी और को दे दिया है। कांग्रेस को अब उनके नेता नहीं चला रहे हैं। अब कांग्रेस नारों से लेकर नीतियों तक आउट सोर्स कर रही है और ये ठेका कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है।

    यह भी पढ़ें: 'कंपनी बन गई है कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों के पास है ठेका' भोपाल में पीएम मोदी ने लोगों को चेताया

    14 सितंबर को मध्य प्रदेश आए थे पीएम मोदी

    पीएम मोदी पिछली बार 14 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने सागर जिले के बीना में स्थित बीना रिफाइनरी के पेट्रो केमिकल्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन किया था।