Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Birthday: पीएम मोदी का जन्मदिन आज, क्या ये बातें जानते हैं आप?

    By Achyut KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 10:10 AM (IST)

    PM Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। वह इस साल अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे आजादी के बाद पैदा होने वाले देश के पहले प्र ...और पढ़ें

    PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन आज
    PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन आज

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आज यानी 17 सितंबर 2022 को 72 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  आइए जानते हैं पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें... 

    खेलों से अथाह प्रेम

    पीएम मोदी का खेलों से अथाह प्रेम है। खिलाड़ियों को किसी बड़े इवेंट में जाना होता है तो उससे पहले पीएम मोदी उनसे बात करते हैं, उनका हौसला बढ़ाते हैं। इवेंट के दौरान कोई पदक जीते या फिर कोई हार जाए तब भी वो उनसे बात करने में पीछे नहीं रहते। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया गेम्स की भी शुरुआत की।

    दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता

    पीएम मोदी की लोकप्रियता की तुलना देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में किसी से नहीं की जा सकती है। हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनियाभर में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता बताया गया था।

    गुजरात के चार बार रहे सीएम

    मोदी गुजरात के चार बार सीएम रह चुके हैं। वर्तमान में वह दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।

    17 सितंबर 1950 को हुआ जन्म

    पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था। उनके पिता का नाम दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। वे आजादी के बाद पैदा होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

    खबरें और भी

    पीएम मोदी के कुल छह भाई-बहन

    पीएम मोदी के कुल छह भाई बहन हैं। इनके नाम सोमा मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी, वसंतीबेन और हंसमुखलाल मोदी है। इनमें पांच भाई और एक बहन हैं । बहन का नाम वसंतीबेन है।

    आत्मनिर्भर भारत अभियान 

    पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने 'मेक इन इंडिया' और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' को भी बढ़ावा दिया। इसके पीछे का मकसद भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

    स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत

    पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने खुद झाड़ू उठाकर दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की।

    ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी का 72वां जन्मदिन, राजनाथ बोले- आपके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई मिली

    ये भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday 2022: पीएम मोदी का संघर्ष और राजनीतिक सफर दिखाती हैं ये फिल्में और वेब सीरीज