यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MP को सौगातों से लेकर सनातन पर I.N.D.I.A गठबंधन का घेराव, पढ़ें बीना में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi attack INDIA alliance एमपी के बीना को कई परियोजनाओं की सौगात देने के साथ पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर क ...और पढ़ें

HighLights
- एमपी के बीना में विपक्ष पर पीएम ने किए कई वार।
- पीएम बोले- सनातन को खत्म करना चाहता है घमंडिया गठबंधन।
- पीएम ने I.N.D.I.A गठबंधन को दिया नया नाम।
बीना, ऑनलाइन डेस्क। PM Modi attack INDIA alliance मध्य प्रदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मध्य प्रदेश के बीना को कई परियोजनाओं की सौगात देने के बाद, पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि ये घमंडिया गठबंधन देश को पीछे ले जाना चाहता है, लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी।
पीएम मोदी ने बीना में हजारों करोड़ों की सौगात देने के साथ विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कई बातें बोलीं। आइए, जानें पीएम मोदी के बयान की बड़ी बातें....
- पीएम मोदी ने सबसे पहले बीना पहुंचकर बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स सहित 50,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
- बीना में बोलते हुए पीएम ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता का श्रेय, मोदी को नहीं, देश के 140 करोड़ लोगों और उनकी "सामूहिक शक्ति" को जाता है।
.jpg)