Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य...' संपत्ति के बंटवारे से लेकर आरक्षण तक, खरगोन में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 07 May 2024 11:45 AM (IST)

    पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगौन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने खरगोन में एक जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: भाजपा)
    पीएम मोदी ने खरगोन में एक जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: भाजपा)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है।
    2. कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है: पीएम मोदी

    एएनआई, खरगौन। Lok Sabha Election 2024।  पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के खरगौन में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह-सुबह जल्दी वोट देकर यहां आया हूं। लोकतंत्र में एक नागरिक के नाते मेरा जो कर्तव्य है, उसको मैंने निभाया है।

    आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने आगे कहा,"आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है। आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया। आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। लोकसभा चुनाव का आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है।"

    वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस और आई.एन.डी.आई. गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, इंडी गठबंधन वाले किसलिए चुनाव लड़ रहे हैं? अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।  इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता। आई.एन.डी.आई. गठबंधन वालों के लिए एक कहावत फिट बैठती है, अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता।

    पीएम मोदी राम मंदिर का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना

    बता दें कि पीएम मोदी ने आगे कहा आचार्य प्रमोद कृष्णम के एक बयान का जिक्र किया। दरअसल, पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने कसम खाई थी कि अगर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाती है तो वह सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर फैसला को पलट देंगे।

    खबरें और भी

    आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने करीबी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वे सुपर पावर कमीशन बनाएंगे। यह कमीशन राम मंदिर के फैसले को उसी तरह पलट देंगे जैसे उनके पिता राजीव गांधी ने शाहबानो के फैसले को पलट दिया था।

    वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत इतिहास के एक अहम मोड़ पर खड़ा है। आपको ये तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य चलेगा।

    कांग्रेस की नजर आपके संपत्ति पर: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है। अगर आपको पास 10 एकड़ जमीन है तो कांग्रेस 5 एकड़ जमीन ले लेंगे। दो साइकिल है तो एक ले लेंगे। वो आपके मंगलसूत्र ले लेंगे। कांग्रेस आपके संपत्ति का बंटवारा कर देगी। आपका आधा संपत्ति कांग्रेस ले लेगी।"

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: बंगाल में सुबह 9 बजे तक 15.85 प्रतिशत मतदान, मुर्शीदाबाद में भाजपा और टीएमसी समर्थक भिड़े