विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव में 400 सीट क्यों मांग रही बीजेपी? पीएम मोदी ने रैली में खुद ही दिया जवाब

Published: Tue, 07 May 2024 03:19 PM (IST)

पीएम मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के धार में जनसभा को संबोधित किया। मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने धार में विपक्ष पर निशाना साधा
पीएम मोदी ने धार में विपक्ष पर निशाना साधा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच पीएम मोदी का धुंधाधार प्रचार अभियान जारी है। पीएम मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के धार में एक जनसभा की। मोदी ने इंडी गठबंधन और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया।

मोदी ने कहा कि तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। पहले चरण में विपक्ष पस्त पड़ गया था, दूसरे चरण में विपक्ष ध्वस्त हो गया था और आज तीसरे चरण में जो कुछ बाकी रह गया है, वो भी अस्त हो जाएगा।

400 सीट क्यों मांग रहे मोदी?

मोदी ने ये भी बताया कि एनडीए 400 सीटें क्यों मांग रहा है। मोदी ने कहा कि हम 400 इसलिए मांग रहे हैं, ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं। कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें। अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे। कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे। एससी/एसटी/ओबीसी को मिले ​आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न डाले। कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातों-रात ओबीसी न घोषित कर दे।

हमने 400 सीटों का इस्तेमाल 370 हटाने के लिए किया। एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया। एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया। महिला आरक्षण के लिए किया।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं, तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। इनको पता होना चाहिए कि 2014 से 2019 और 2019 से 2024 मोदी के पास NDA और NDA+ के रूप में 400 सीटों का समर्थन तो था ही।

ये भी पढ़ें:

मालदा में महिलाओं ने किया मतदान का बहिष्‍कार, रखी यह मांग; यहां जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत हो गई वोटिंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।