विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Karnataka: 'मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते' PFI, मंगलसूत्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर बरसे पीएम मोदी

Published: Sun, 28 Apr 2024 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 12:20 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेलगावी में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: बीजेपी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: बीजेपी)

HighLights

  1. कांग्रेस को देशहित की सुविधाएं अच्छी नहीं लग रही: पीएम मोदी
  2. वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं: पीएम मोदी
  3. मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते: पीएम मोदी

एएनआई, बेलगावी।  कर्नाटक के बेलगावी में पीएम मोदी ने आज एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वैक्सीन हो या ईवीएम कांग्रेस ने हमेशा लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर झूठ बोला। कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम किया। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पीएफआई की मदद की: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने आगे राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए पीएफआई की मदद की। शहजादे ने राजा-महाराजाओं का अपमान किया। वायनाड जीतने को कांग्रेस ने पीएफआई की मदद ली। कांग्रेस राजा-महाराजाओं का अपमान करती है। मुगलों को शहजादे गाली नहीं देते।"

'क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे?'

पीएम मोदी ने आगे कहा,"कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने पसंदीदा वोट बैंक में बांटने की बात करती है। क्या आप अपनी मेहनत की कमाई किसी को दे देना चाहेंगे? क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे? नहीं! क्या कोई 'पंजा' आपकी संपत्ति लूट सकता है? नहीं। मैं कांग्रेस को सचेत करना चाहता हूं - ये मंसूबे छोड़ो!

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"हम देश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। और दूसरी ओर, कांग्रेस आपकी संपत्ति, आपकी संपत्ति, आपके सोने, 'स्त्री धन', मंगलसूत्र और न जाने क्या-क्या का 'एक्स-रे' कराने की योजना बना रही है! शर्मनाक कांग्रेस का लक्ष्य आपके घरों पर छापे मारना और आपके अधिकारों और संपत्तियों को छीनना है।"

गरीबी रेखा से बाहर है 25 करोड़ लोग: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,"आज विश्व में भारत की पहचान 'लोकतंत्र की जननी' के रूप में हो रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है! भारत में लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आ गए हैं और इसी तथ्य ने देश के नागरिकों में आत्मविश्वास जगाया है। आज हर कोई कह रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, भारत जब आगे बढ़ता है, भारत जब मजबूत होता है तो हर भारतीय खुशहाल होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो गई है। उन्हें बस परिवार हित नजर आता है। उन्हें देशहित की सुविधाएं अच्छी नहीं लग रही हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा,"कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।"

यह भी पढ़ें: 'पांच सालों में 5 प्रधानमंत्री बनाना चाहती कांग्रेस', शिवाजी और औरंगजेब का जिक्र करते हुए PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।