विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिहार सचमुच एक...' उपचुनाव में हार के बाद अमेरिका में ये क्या बोल गए प्रशांत किशोर

Published: Mon, 25 Nov 2024 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2024 08:36 AM (IST)

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी। ...और पढ़ें

बिहार उपचुनाव में मिली हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)
बिहार उपचुनाव में मिली हार के बाद जन सुराज पार्टी के नेता ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. जन सुराज पार्टी साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी: प्रशांत किशोर
  2. पिछले ढाई साल में हम जो कर रहे हैं, उससे उम्मीदें जरूर जगी है: प्रशांत किशोर

पीटीआई, वॉशिंगटन। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर  (Jan Suraaj leader Prashant Kishor)  ने कहा कि  बिहार सचमुच एक विफल राज्य है जो गहरे संकट में है और इसके सर्वांगीण विकास के लिए जबरदस्त प्रयासों की जरूरत है।

जन सुराज की अमेरिकी शाखा शुरू करने के बाद बिहारी प्रवासी समुदाय के साथ उन्होंने वर्चुअल तौर पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगी और कहा कि वह शराब पर  प्रतिबंध हटा देंगे। वहीं, पार्टी स्कूली शिक्षा पर ध्यान देगी।

बिहार ने जनसंख्या के मामले में जापान को छोड़ा पीछे

प्रशांत किशोर ने आगे कहा,"हमें यह समझना होगा कि यह (बिहार) एक ऐसा राज्य है जो बहुत गंदगी में है। अगर बिहार एक देश होता, तो जनसंख्या के मामले में यह दुनिया का 11 वां सबसे बड़ा देश होता। हमने जनसंख्या के मामले में जापान को भी पीछे छोड़ दिया है।"

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बिहार की स्थिति में सुधार को लेकर समाज 'निराश' हो गया है। जब आप निराश हो जाते हैं, तो तत्काल अस्तित्व की जरूरतें इतनी प्रबल हो जाती हैं कि कुछ भी मायने नहीं रखता।

उन्होंने कहा, ''हालांकि, पिछले ढाई साल में हम जो कर रहे हैं, उससे कुछ उम्मीदें जरूर जगी है। लेकिन इसे एक ठोस चुनावी नतीजे में बदलने और आगे चलकर शासन के नतीजे में बदलने में समय लगेगा। जो कोई भी इसका हिस्सा बनना चाहता है इसे कम से कम पांच-छह साल के लिए प्रतिबद्ध होना होगा।"

उपचुनाव में फेल हो गई प्रशांत किशोर की पार्टी

इस साल अक्टूबर महीने में जन सुराज पार्टी को लॉन्च किया गया। हाल ही में संपन्न हुए बिहार उपचुनाव में पार्टी ने अपने उम्मीदवार भी उतारे, लेकिन पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब न हो सकी। उनके चार उम्मीदवारों में तीन की जमानत जब्त हो गई।

हार गए, लेकिन 70 हजार लोगों ने वोट दिया: प्रशांत किशोर 

चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा,"प्रशांत किशोर ने कहा कि इस उपचुनाव में नीतीश कुमार और भाजपा के प्रति लोगों ने भरोसा जताया है, इस बात को मैं मानता हूं। लेकिन इस हार से हमें हिम्मत मिली है। हमलोगों की पार्टी तो 2 महीने की भी नहीं हुई है लेकिन 70 हजार लोगों ने हमें वोट दिया है। इससे साफ लगता है कि हमलोग सही दिशा में जा रहे हैं। हमलोग कदम पीछे नहीं खींचने वाले हैं।"

यह भी पढ़ें: हार कर भी जीत गए प्रशांत किशोर? उपचुनाव रिजल्ट से BJP-JDU को चौंकाया; दो सीटों पर जनसुराज का कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।