Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'प्रियंका गांधी की ताकत कम करने की कोशिश, उन्हें...' कांग्रेस के पूर्व नेता का बड़ा बयान

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 18 Jun 2024 09:23 AM (IST)

    प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लड़ने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रे ...और पढ़ें

    प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. वो एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं: आचार्य प्रमोद
    2. "प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं: आचार्य प्रमोद
    3. राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद रहेंगे।

    एएनआई, गाजियाबाद। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं में खुशी की लहर है। इसी बीच कांग्रेस के निष्कासित नेता आचार्य प्रमोद  कृष्णम ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर प्रतिक्रिया दी है।

    उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था: आचार्य प्रमोद  

    राहुल गांधी द्वारा रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने पर प्रियंका गांधी वाड्रा के वायनाड से चुनाव लड़ने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "प्रियंका गांधी कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। लोकसभा उपचुनाव में लड़ाकर उनकी (प्रियंका गांधी) ताकत को कम करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, वो एक नई पारी की शुरुआत कर रही हैं तो मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं हैं।

    आचार्य प्रमोद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कांग्रेस पर तंज भी कस दिया। उन्होंने कहा,"कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को वायनाड से चुनाव लड़वाकर एक बात साबित कर दी है , कि कांग्रेस को हिंदुओं पर भरोसा नहीं है, अगर उन्होंने हिंदुओं पर भरोसा किया होता, तो उन्हें कहीं और से चुनाव लड़ाया गया होता।”

    राज्यसभा से सांसद हैं सोनिया गांधी 

    सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं के साथ बैठक के बाद राहुल के रायबरेली से सांसद बने रहने और प्रियंका को वायनाड से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने का एलान किया। बता दें कि सांसद सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गईं हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'परिवार के तीनों सदस्य संसद में होंगे...', प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर BJP का तंज