विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार अपनी नाकामी नहीं सुनना चाहती', प्रियंका गांधी बोलीं- लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर नए कानून बना रहा केंद्र

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 20 Apr 2024 01:35 PM (IST)

Priyanka Gandhi attack BJP प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को ...और पढ़ें

Priyanka Gandhi attack BJP प्रियंका का भाजपा पर हमला।
Priyanka Gandhi attack BJP प्रियंका का भाजपा पर हमला।

एजेंसी, त्रिशूर। Priyanka Gandhi attack BJP लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रही है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कानून बनाने में लगी है और ये लोगों की इच्छा के विरुद्ध है।

भाजपा पर बरसीं प्रियंका

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और उनके साथी नेता घमंड में चूर हैं और भारत के संविधान को बदलने की बात करते हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया था। चलाकुडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बेनी बेहनन के लिए वोट मांगते हुए एक चुनावी रैली में प्रियंका ने कहा कि भाजपा भारत के संविधान को कागज का एक टुकड़ा मानती है।

प्रियंका ने कहा,

हमें जो नया भारत बताया जा रहा है, वह ऐसा भारत है जहां कुछ ताकतवर लोग धार्मिकता पर अपना दावा करते हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर कानून बनाए जाते हैं और लोगों पर उनकी इच्छा के विरुद्ध लागू किए जाते हैं।

चीन को लेकर सरकार को घेरा

प्रियंका ने केंद्र पर लद्दाख में कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि किसानों की आवाज केवल तभी सुनी जाती है जब चुनाव करीब आते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।