Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका! रॉबर्ड वाड्रा ने कहा- पहले संसद पहुंचें, फिर लड़ें अगली लड़ाई

    By Jagran NewsEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 03:07 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति चरम पर है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल एकजुट हैं और अभी से रणनीति बनाने लगे हैं। इ ...और पढ़ें

    Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनाव लड़ने पर दिया बयान।
    Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections: रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनाव लड़ने पर दिया बयान।

    HighLights

    1. रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने की वकालत की।
    2. वाड्रा ने सीट का भी किया जिक्र।
    3. प्रियंका के खिलाफ मध्यप्रदेश में दर्ज एफआईआर को बताया भाजपा की चाल।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Priyanka Gandhi Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से राजनीति चरम पर है। भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर पति रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान सामने आया है।

    प्रियंका को लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए

    प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर रॉबर्ट ने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद पहुंचने के लिए लोकसभा चुनाव का विकल्प चुनना चाहिए। रॉबर्ट ने आगे कहा,

    मुझे लगता है कि प्रियंका को पहले संसद पहुंचना चाहिए और अगर वह लोकसभा में आएंगी तो लोगों को अच्छा लगेगा। चाहे वह अमेठी हो या सुल्तानपुर, जहां भी पार्टी को उचित लगे, मैं चाहूंगा कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें।

    प्रियंका के खिलाफ FIR से कांग्रेस को डराने की कोशिश

    वाड्रा मध्य सरकार और अधिकारियों को घेरने पर फंसी प्रियंका गांधी के समर्थन में भी बोले हैं। उन्होंने कहा कि '50% कमीशन' को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर केवल डराने की कोशिश भर है। वाड्रा ने कहा कि वो और उनका परिवार डरने वाला नहीं हैं।

    कांग्रेस डरने वाली नहीं है

    वाड्रा ने आगे कहा कि भाजपा कानूनी तौर पर या एजेंसियों के माध्यम से या किसी अन्य तरीके से हम पर दबाव डालने पर लगी है, लेकिन वे हम पर जितना दबाव डालेंगे, हम उतनी ही मजबूती से उठेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी से डरेगी नहीं और लोगों की आवाज उठाती रहेगी।