विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनीतिक घमासान: 'राहुल-प्रियंका ने मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अपनाया अराजकता का रास्ता', भाजपा का तीखा हमला

Published: Thu, 08 Oct 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

भाजपा ने बुधवार को चुनाव आयोग के खिलाफ आईएनडीआईए के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका ...और पढ़ें

राहुल, प्रियंका ने मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अपनाया अराजकता का रास्ता : भाजपा (फोटो- एएनआई)

राहुल, प्रियंका ने मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अपनाया अराजकता का रास्ता : भाजपा (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. भाजपा ने कहा-कांग्रेस के लिए यह एकमात्र रास्ता, इसने जनाधार खो दिया है

  2. भंडारी ने कहा राहुल ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की 

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को चुनाव आयोग के खिलाफ आईएनडीआईए के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला।

कहा कि सड़कों पर किए गए उनके व्यवहार से साबित होता है कि मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अराजकता अपनाना ही उनकी पार्टी के लिए एकमात्र रास्ता रह गया है। कांग्रेस ने अपना जनाधार खो दिया है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल-प्रियंका की आलोचना करते हुए कहा कि वे लगातार दूसरे दिन इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। चुनाव आयोग मंगलवार को उनके साथ बैठक के लिए तैयार था, लेकिन वे इसके लिए राजी नहीं हुए। वे अपने खानदानी अधिकार का इस्तेमाल करना चाहते थे, न कि संवैधानिक अधिकार का। कांग्रेस के प्रथम परिवार ने आज दिल्ली की सड़कों पर जो कुछ भी किया वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि संविधान में यह व्यवस्था है कि मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधान न्यायाधीश या नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) को संसद आने के लिए भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन, वे चाहते हैं कि मुख्य चुनाव आयुक्त उनकी पार्टी के सांसदों के सामने उपस्थित हों।

राहुल ने महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की : भंडारी

भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि आइएनडीआइए के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का प्रयास किया। उस समय वह महिला पुलिसकर्मी एक महिला प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश कर रही थी। भाजपा के इस आरोप पर कांग्रेस की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर इस घटना का एक वीडियो क्लिप साझा किया और कांग्रेस नेता पर हमला करते हुए कहा-रील बनाने की जल्दबाजी में राहुल गांधी एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश कर रहे हैं।