Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi on PM: 'भाजपा की विचारधारा ने मणिपुर को जलाया', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 02:50 PM (IST)

    Rahul Gandhi Attack on PM राहुल ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर जलता रहा लेकिन केंद्र की सरकार और पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया। राहुल ने कहा कि ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi Attack on PM राहुल ने पीएम पर साधा निशाना।
    Rahul Gandhi Attack on PM राहुल ने पीएम पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. मणिपुर मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है।
    2. राहुल ने कहा कि पीएम को मणिपुर से कुछ लेना देना नहीं है, इसलिए कोई चिंता भी नहीं है।
    3. राहुल ने भाजपा की विचारधारा के कारण मणिपुर में हिंसा फैलने का आरोप लगाया।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मणिपुर हिंसा मामले में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मणिपुर जलता रहा, लेकिन केंद्र की सरकार और पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया। राहुल ने कहा कि पीएम एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है।

    मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं

    राहुल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी संसद में मणिपुर पर एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी जी को मणिपुर से कोई लेना देना नहीं है। वो जानते हैं कि उनकी ही विचारधारा ने मणिपुर को जलाया है। 

    पीएम से पूछे कई सवाल

    राहुल ने इसी के साथ पीएम मोदी से कई सवाल भी पूछे। राहुल ने पूछा-

    • मणिपुर के लिए पीएम और उनकी सरकार क्या कर रही है?
    • पीएम मणिपुर के बारे में कुछ बोल क्यों नहीं रहे हैं?

    इंफाल जाएं पीएम मोदी

    राहुल ने कहा कि पीएम को मणिपुर में शांति की अपील करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक राज्य जलता रहा, लेकिन देश का प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि पीएम कई कार्यक्रम में बोलते हैं, लेकिन मणिपुर पर कुछ नहीं कहा। राहुल ने कहा कि पीएम को इंफाल जाकर लोगों से मिलना चाहिए और उनका हाल जानना चाहिए।