Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राहुल गांधी ने सदन में दिया फ्लाइंग किस, स्मृति ईरानी का आरोप; BJP महिला सांसदों ने की स्पीकर से शिकायत

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 02:00 PM (IST)

    भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जब कांग्रेस भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रत ...और पढ़ें

    स्मृति ईरानी का दावा- राहुल गांधी ने सदन से बाहर निकालते हुए किया फ्लाइंग किस।(फोटो सोर्स: एएनआई)
    स्मृति ईरानी का दावा- राहुल गांधी ने सदन से बाहर निकालते हुए किया फ्लाइंग किस।(फोटो सोर्स: एएनआई)

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने सदन में की अभद्रता: स्मृति ईरानी
    2. राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी
    3. राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा में आज(9 अगस्त) लगातार दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हो रही। संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    उनका भाषण भले ही छोटा था, लेकिन उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं, जिस पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति जाहिर की। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। हिंदुस्तान का मणिपुर में कत्ल किया है, मर्डर किया है।

    राहुल गांधी ने सदन में की अभद्रता: स्मृति ईरानी

    इसी बीच भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जब कांग्रेस भाषण खत्म करने के बाद सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने अभद्रता का परिचय दिया। स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर आरोप है कि वो जब सदन से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने सदन में फ्लाइंग किस की। राहुल गांधी ने संसद में मौजूद महिला सदस्यों का अपमान किया।

    वहीं, भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी के खिलाफ सदन में अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने सदन से रहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की।  इसके अलावा, बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा सदन में अभद्र आचरण करने का आरोप लगाते हुए संसद के अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है। 

    केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा, '' सदन से सभी महिला सदस्यों को फ्लाइंग किस देकर राहुल गांधी बाहर चले गए। यह संसद के एक सदस्य का दुर्व्यवहार है। यह एक सदस्य का अनुचित और अशोभनीय व्यवहार है।

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा,"वरिष्ठ सदस्य बता रहे हैं कि यह भारत की संसद के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ...यह कैसा व्यवहार है? वह किस तरह के नेता हैं? इसलिए, हमने इसकी सीसीटीवी फुटेज लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से शिकायत की है।”

    अमित मालविया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 

    भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालविया ने इस मामले पर ट्वीट किया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मालवीय ने एक वीडियो क्लीप शेयर की। उन्हेंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा," संसद में लफ़ंगई करते राहुल गांधी… शर्मनाक।

    जब पीएम मोदी को लगाया गले 

    मोदी कार्यकाल के पहले साल में भी एनडीए के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पिछली बार भी राहुल गांधी ने भाषण देने के बाद कुछ ऐसा किया, जिसके बाद वो विवादों में घिर गए थे। दरअसल, साल 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाषण देने के बाद वो अपने सीट से उठे और सीधे पीएम मोदी की ओर चल पड़े। पीएम मोदी को उन्होंने उठने के लिए कहा और जब पीएम मोदी उठे तो राहुल ने उन्हें गले लगा लिया था