Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parliament Security Breach: 'संसद में सुरक्षा की चूक का कारण है बेरोजगारी', राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 01:27 PM (GMT+05:30)

    Parliament Security Breach संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर राहुल गांधी ने बयान दिया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। ...और पढ़ें

    Parliament Security Breach: 'संसद में सुरक्षा की चूक का कारण है बेरोजगारी', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल
    Parliament Security Breach: 'संसद में सुरक्षा की चूक का कारण है बेरोजगारी', राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल

    एएनआई, नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर राहुल गांधी ने बयान दिया है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संसद में सुरक्षा चूक हुई है, ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा क्यों हुआ, देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और इस घटना के पीछे का कारण बेरोजगारी और महंगाई है।

    संसद की सुरक्षा में सेंध के पीछे बेरोजगारी और महंगाई कारण- राहुल

    राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां देश में बढ़ती बेरोजगारी का कारण हैं। मोदी सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं और इसी वजह से संसद की सुरक्षा में चूक हुई।

    यह भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद में 'घुसपैठ' मामले में BJP सांसद से हो सकती है पूछताछ, पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग

    दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

    बता दें कि 13 दिसंबर को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे दो युवक सदन के बीच पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने स्मोक कैन का इस्तेमाल किया, जिससे सदन में पीला धुआं फैल गया था। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक या दो नहीं, सात स्मोक कैन लेकर लोकसभा में घुसे थे आरोपी, पुलिस का खुलासा- इंटरनेट में सर्च की थी संसद की जानकारी