Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'RSS से लेकर लोकतंत्र तक', कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने कही थी ये 5 बातें; जिसपर संसद में हुआ घमासान

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 13 Mar 2023 12:33 PM (IST)

    Rahul Gandhi Cambridge Speech राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर आज संसद में खूब हंगामा हुआ। राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने राहुल को देश से माफी ...और पढ़ें

    Rahul Gandhi Cambridge Speech राहुल का लंदन में बयान।
    Rahul Gandhi Cambridge Speech राहुल का लंदन में बयान।

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Rahul Gandhi Cambridge Speech संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज शुरू हो गया है। सत्र के शुरू होते ही राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ। भाजपा नेता राजनाथ सिंह और पीयूष गोयल ने राहुल को देश से माफी मांगने को कहा। आखिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ऐसा क्या कहा था, आइए जानें...

    1- भारत का लोकतंत्र खतरे में- राहुल गांधी 

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सरकार और एजेंसियों को लेकर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि भारत में सभी स्वतंत्र एजेंसियों पर कब्जा हो गया है और इसी के चलते देश में लोकतंत्र खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि भारत में विपक्ष के साथ लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

    2- संसद, न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में यह भी कहा था कि भारत में विभिन्न स्वतंत्र संस्थान भी खतरे में हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न संस्थानों पर कब्जा हो चुका है, जिससे लोकतंत्र प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे संसद, न्यायालय, प्रेस या चुनाव आयोग हो, सभी पर किसी न किसी प्रकार से नियंत्रण किया जा चुका है। 

    3- RSS को बताया कट्टरपंथी संगठन

    राहुल ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में यह भी कहा कि भारत में लोकतंत्र को खतरा आरएसएस नामक संगठन से है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एक ऐसा संगठन है जिसने अपनी कट्टरपंथी और फासीवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए भारत की संस्थानों पर कब्जा कर रखा है।

    खबरें और भी

    4- विपक्षी नेताओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहा हमला

    राहुल ने लंदन में कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और उनपर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है और इसलिए उनको गलत मामलों में फंसाकर जेल में डाला जा रहा है। राहुल ने ईडी-सीबीआई के छापों का मुद्दा भी उठाया था।

    5- फोन की पेगासस से जासूसी

    कांग्रेस नेता ने लंदन में यह भी कहा कि उनके फोन में सरकार ने पेगासस जैसा सॉफ्टवेयर डालकर जासूसी करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी खुद खुफिया विभाग के अधिकारियों ने उन्हें दी।