'तमिल लोगों की आवाज को कभी दबा नहीं पाएंगे पीएम मोदी', केंद्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला करने और जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने ...और पढ़ें
-1768327491983_m.webp)
लोगों की आवाज दबाने की कोशिश- राहुल गांधी (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की लोकतांत्रिक संरचना पर हमला कर रही है और जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अभिनेता से नेता बने विजय अभिनीत फिल्म 'जना नायकन' को रोकने का केंद्र सरकार का प्रयास तमिल संस्कृति पर हमला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल लोगों की आवाज को दबाने में कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं भारत को ऐसे देश के रूप में विकसित करने में मदद करना चाहता हूं, जहां लोग एक-दूसरे की भाषाओं, संस्कृतियों और धर्मों का सम्मान करते हों।'
गुडलूर में एक स्कूली कार्यक्रम में भाग लेने आए राहुल गांधी ने कहा कि मैं कहता आ रहा हूं कि हमारी लोकतांत्रिक संरचना पर हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। यह हमला सरकार में बैठे लोगों द्वारा किया जा रहा है, उन लोगों द्वारा जो वास्तव में सरकार चला रहे हैं। वे उन लोगों को धमका रहे हैं जो उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और कई अन्य संस्थानों पर भी हमला हो रहा है।
राहुल की ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब विजय की तमिल फिल्म को लेकर विवाद एक बड़ा मुद्दा बन गया है। फिल्म के निर्माता ने नौ जनवरी को मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अंतरिम आदेश में एकल जज के उस निर्देश पर रोक लगा दी गई थी जिसमें फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की मंजूरी देने का आदेश दिया गया था।
राहुल का तमिलनाडु दौरा 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है। राज्य में सत्ताधारी द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन, भाजपा-एआइएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन और नवोदित अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (टीवीके) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के चलते राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 23 जनवरी को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। (समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।