विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोकसभा में 44, 11 और फिर 15 मिनट का संग्राम, पूर्व आर्मी चीफ के नाम पर राहुल गांधी के बयान से भारी बवाल

Published: Mon, 02 Feb 2026 03:55 PM (IST)

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब का हवाला ...और पढ़ें

राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा। फोटो - जेएनएन

राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा। फोटो - जेएनएन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद आज (सोमवार) संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई। लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बोलने की बारी आई तो चर्चा से इतर उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ की अप्रकाशित किताब का जिक्र करते हुए भारत-चीन रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए।

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भड़क उठे। ओम बिरला ने राहुल गांधी को सदन की मर्यादा याद दिलाई, लेकिन इसी बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा खड़ा हो गया। करीब 44 मिनट तक लोकसभा में राहुल गांधी और स्पीकर के बीच टीका-टिप्पणी का दौर चलता रहा लेकिन भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

तीन बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो राहुल गांधी फिर से चीन के मुद्दे पर बोलना शुरू किया। स्पीकर के बार-बार आग्रह के बावजूद राहुल गांधी वहीं दोहरा रहे थे। फिर लोकसभा की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी गई।

शाम चार बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो राहुल गांधी ने कहा कि चीन के मुद्दे पर ही वो बोलेंगे। लोकसभा में हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। 

सदन में अब तक क्या हुआ?

राहुल गांधी का बयान

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "बीजेपी सांसद ने कहा कि हम देश भक्त नहीं हैं। इसपर मैं कहना चाहता हूं कि पूर्व आर्मी चीफ नरवणे ने अपनी किताब में लिखा है कि चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही है। सरकार ने क्यों इस किताब को प्रकाशित नहीं होने दिया?"

रक्षा मंत्री ने दिया जवाब

राहुल गांधी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जिस किताब की राहुल गांधी बात कर रहे हैं, वो किताब प्रकाशित नहीं हुई है। अगर उस पुस्तक में तथ्य सही होते, तो वो किताब जरूर प्रकाशित होती। अगर उन्हें (राहुल गांधी) लगता है कि किताब पर सरकार ने गलत तरीके से रोक लगाई है, तो पूर्व आर्मी चीफ अदालत का दरवाजा खटखटाते।"

राहुल के पक्ष में बोले अखिलेश

राहुल गांधी के पक्ष में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा, "चीन का मामला काफी संवेदनशील है। ऐसे में मेरा मानना है कि नेता प्रतिपक्ष की पूरी बात जरूर सुननी चाहिए।"

केसी वेणुगोपाल को लगाई फटकार

राहुल गांधी के भाषण पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल खड़े होकर तालियां बजाने लगे, जिसपर स्पीकर ओम बिरला ने कहा,"ये क्या तरीका है? आप सदन में खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। ये तरीका बिल्कुल ठीक नहीं है। आप सदन के वरिष्ठ नेता हैं। आप नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वकील हैं?"

ओम बिरला और राहुल गांधी के बीच बहस

सदन में जोरदार हंगामे के बीच राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला से कहा, "मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है। मेरी बात चीन के बारे में नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के कैरेक्टर के बारे में है। सर आप एक काम करिए कि आप ही बता दीजिए कि मुझे क्या बोलना है?"

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए स्पीकर ने कहा, "मैं आपका सलाहकार नहीं हूं, लेकिन स्पीकर के नाते मेरा दायित्व है कि ये सदन नियम प्रक्रियाओं से चले और जिस विषय पर चर्चा हो रही है, उसी पर बात करें। इसलिए मेरा कहना है कि आप सदन की मर्यादा बनाए रखें।"

अमित शाह ने क्या कहा?

सदन में छिड़ी तीखी बहस पर अपनी बात रखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैंने तेजस्वी सूर्या के भाषण को ध्यान से सुना है। उन्होंने कहीं भी विपक्ष की देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाए हैं। राहुल गांधी ने सदन के नियमों को भंग किया है।"

यह भी पढ़ें- पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी और राजनाथ-शाह के बीच जोरदार बहस

यह भी पढ़ें- 'ये क्या तरीका है?', संसद में हंगामे के बीच वेणुगोपाल पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, राहुल गांधी से हुई बहस