यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जितनी आबादी, उतना हक', Bihar Caste Census को राहुल गांधी का समर्थन, बोले- भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी
Rahul Gandhi on Bihar Caste Census बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (R ...और पढ़ें

HighLights
- राहुल गांधी ने किया जाति आधारित जनगणना का समर्थन।
- राहुल गांधी बोले- जितनी आबादी, उतना हक ये हमारा प्रण है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Bihar Caste Census: बिहार सरकार द्वारा जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी किए जाने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का बयान सामने आया है। राहुल गांधी ने बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए जातिगत जनगणना की रिपोर्ट समर्थन किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है।
राहुल गांधी ने किया जाति आधारित जनगणना का समर्थन
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं। केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5 फीसदी बजट संभालते हैं। इसलिए भारत के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है। जितनी आबादी, उतना हक ये हमारा प्रण है।
.jpg)
बता दें कि बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) राज्य की आबादी का 63 प्रतिशत हिस्सा हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने दी कर्मचारियों को बधाई
इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना के आंकड़े प्रकाशित कर दिए गए हैं। जाति आधारित गणना के कार्य में लगी हुई पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। जाति आधारित गणना के लिए सर्वसम्मति से विधानमंडल में प्रस्ताव पारित किया गया था। बिहार में कराई गई जाति आधारित गणना को लेकर शीघ्र ही बिहार विधानसभा के 9 दलों की बैठक बुलाई जाएगी। जिन्हें जाति आधारित गणना के परिणामों से उन्हें अवगत कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bihar Caste Census पर दिग्विजय सिंह बोले- 'MP में बनी कांग्रेस की सरकार तो कराएंगे जाति आधारित जनगणना'
यह भी पढ़ें- जाति के आधार बिहार में कौन 'बाहुबली', कुल 215 जातियां-6 धर्म; 2000 से ज्यादा लोग किसी मजहब को नहीं मानते