विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ कल से होगी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2022 03:30 PM (IST)

Mallikarjun Kharge कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को हराकर जीत हासिल करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को आधिकारिक तौर ...और पढ़ें

मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ कल से होगी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद
मल्लिकार्जुन खड़गे के हाथ कल से होगी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, राहुल गांधी भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर को हराकर जीत हासिल करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को आधिकारिक तौर पर कमान अपने हाथों में लेंगे। इस मौके पर पार्टी नेता राहुल गांधी भी मौजूद होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के तीन दिन के ब्रेक में ही राहुल दिल्ली में होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा में ब्रेक के दौरान दिल्ली आ रहे राहुल 

आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को आधिकारिक तौर पर पार्टी की कमान संभाल लेंगे। इसके लिए अपनी भारत जोड़ो यात्रा में मिले तीन दिन के ब्रेक में राहुल गांधी दिल्ली में होंगे। 8 सितंबर से शुरू हुए इस यात्रा में पहली बार राहुल गांधी दिल्ली आ रहे हैं।

27 अक्टूबर को तेलंगाना में यात्रा का प्रवेश 

27 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान यह पाचवां राज्य होगा। इस इवेंट के दौरान कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव प्रमाणपत्र (election certificate) दिया जाएगा। 80 वर्षीय खड़गे ने शशि थरूर को 6000 वोटों के अंतर से हराया था। 24 सालों पहली बार कांग्रेस की कमान किसी ऐसे शख्स के हाथ में होगी जो गांधी परिवार से बाहर का है।

17 अक्टूबर को हुआ था मतदान, 19 को आए थे नतीजे  

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 7987 वोटों के साथ खड़गे को स्पष्ट जीत मिली थी। देश भर से 9000 से अधिक कांग्रेस प्रतिनिधियों ने पार्टी चीफ के लिए मतदान किया था।

जीत के बाद पहला संबोधन

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद खड़गे ने कहा, 'हमें फासिस्ट ताकतों से लड़ना होगा। हमें ऐसी ताकतों का मुकाबला करना होगा जो खुद को लोकतांत्रिक दर्शाते हैं लेकिन लोकतंत्र पर हमला करते हैं।

कांग्रेस के लिए कितने प्रभावी सिद्ध होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, विधानसभा चुनावों में होगी पहली परीक्षा

क्‍या नेहरू-गांधी परिवार की छाया से मुक्‍त होकर फैसले ले पाएंगे कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।