Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'समय बोलता नहीं...', TVK नेता की टिप्पणी के बाद रजनीकांत का आया रिएक्शन

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 04:06 PM (IST)

    अभिनेता रजनीकांत ने टीवीके नेता आधव अर्जुन के उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने डीएमके की 'फर्स्ट फैमिली' की धमकी के कारण राजनी ...और पढ़ें

    आधव अर्जुन ने सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर टिप्पणी की थी

    आधव अर्जुन ने सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर टिप्पणी की थी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राज्य की सियासत साधने की कोशिश शुरू हो गई थी। इसी क्रम में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के एक नेता आधव अर्जुन ने सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि रजनीकांत ने डीएमके की 'फर्स्ट फैमिली' से धमकी मिलने के बाद राजनीति से किनारा कर लिया था।

    इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। लेकिन अब रजनीकांत ने इस पर रिएक्शन दिया है। रजनीकांत ने इन टिप्पणियों को असत्य बताया और राजनीतिक पार्टियों को उन्हें समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा।

    रजनीकांत ने जारी किया बयान

    रजनीकांत ने तमिल भाषा में अपना बयान जारी करते हुए कहा, 'आधव अर्जुन, जो TVK पार्टी में एक अहम पद पर हैं, ने हाल ही में मेरे बारे में एक बयान दिया जो सच के बिल्कुल उलट था। मैं उन सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने उनके अपमानजनक बयानों की निंदा की और मेरे समर्थन में अपनी आवाज उठाई। वक्त बोलता नहीं, लेकिन वह अपना जवाब देने के लिए सब्र से इंतजार करता है।'

    आधव अर्जुन के बयान की निंदा डीएमके, एआईएडीएमके और भाजपा तीनों पार्टियों ने की थी। AIADMK के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा था, 'जिस तरह राजनीति में प्रवेश करना हर व्यक्ति का अधिकार है, उसी तरह उससे दूर रहना भी उनका उतना ही बड़ा अधिकार है। जब उन्होंने खुद ही राजनीति से दूर रहने का उचित कारण बता दिया है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए, न कि राजनीतिक स्वार्थों से प्रेरित होकर उन पर मानहानिकारक टिप्पणियां करनी चाहिए। ऐसा करना राजनीतिक मर्यादा का पूरी तरह से उल्लंघन है।'

    डीएमके ने भी इसे झूठ कहकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताया था। वहीं तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने इस मामले में बिना शर्त माफी की मांग की है। बता दें कि रजनीकांत ने 2020 में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और COVID-19 महामारी का हवाला देते हुए औपचारिक रूप से राजनीति से संन्यास ले लिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- स्टालिन, पलानीस्वामी या विजय, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कौन सा चेहरा चमकेगा?