विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह... राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, पढ़ें पूरी लिस्ट

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sun, 11 Feb 2024 08:17 PM (IST)

भाजपा ने आज (11 फरवरी) आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश बिहार समेत कई राज्यों में अपने उम्मीदवारों की ...और पढ़ें

भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।(फोटो सोर्स: जागरण)
भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया गया
  2. उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया
  3. बिहार से भाजपा ने डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता और डॉक्टर भीम सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया

पीटीआई, नई दिल्ली। Rajya Sabha Elections 2024। राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए भाजपा ने रविवार को सात राज्यों के लिए 14 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जिनमें उत्तर प्रदेश से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह व सुधांशु त्रिवेदी और उत्तराखंड से पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट के नाम शामिल हैं।

हरियाणा से पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला को भी प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में ऐसे किसी भी केंद्रीय मंत्री का नाम शामिल नहीं है जिसका राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लिहाजा इस बात की मजबूत संभावना जताई जा रही है कि कई केंद्रीय मंत्री लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पार्टी को अभी भी कई प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करनी है।

लिस्ट में शामिल नहीं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का नाम 

राज्यसभा में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी का नाम भी सूची में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी दोनों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना सकती है।

बिहार के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का नाम भी सूची में शामिल नहीं है। बिहार में राज्यसभा के लिए छह रिक्तियां हैं और सत्तारूढ़ राजग व विपक्षी दल अपने संख्या बल के आधार पर तीन-तीन सीटें जीत सकते हैं। एक सीट पर भाजपा के सहयोगी दल जदयू द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावना है।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कुर्मी समुदाय से आने वाले आरपीएन सिंह भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में थे। गौरतलब है कि 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

  • उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया।
  • हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया।
  • बिहार से धर्मशीला गुप्ता और डॉ भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • छत्तीसगढ़ से राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह, कर्नाटक से नारायण कृष्णासा भांडगे को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से सामिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार घोषित किया गया।  

कट गया सुशील मोदी का पत्ता

बिहार से भाजपा ने डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता और डॉक्टर भीम सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं सुशील कुमार मोदी का पत्ता कट गया है। इसके साथ ही सुशील मोदी का पत्ता कट गया है। बता दें कि सुशील मोदी का कार्यकाल अभी समाप्त हुआ है। डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता बिहार भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। वहीं डॉक्टर भीम सिंह अति पिछड़ा समाज से आते हैं और वो नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

भाजपा पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रवक्ता हैं समिक भट्टाचार्य

पश्चिम बंगाल से समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया गया है। समिक को भाजपा ने 2019 में दमदम लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2014 से 2016 तक बशीरहाट दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। फिलहाल भाजपा पश्चिम बंगाल के मुख्य प्रवक्ता भी हैं।

दो अप्रैल को सरोज पांडे का कार्यकाल हो रहा समाप्त

छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा से जिला पंचायत सदस्य हैं और 15 साल से भाजपा से जुड़े हुए हैं। दो अप्रैल 2024 को राज्य सभा की सीट पर सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

65 सांसद हो रहे रिटायर

इस साल राज्यसभा के 68 सदस्य रिटायर होने वाले हैं। तीन सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को पूरा हो चुका है। इन 65 सदस्यों में से 55 सदस्य 23 फरवरी को रिटायर होंगे। 2-3 अप्रैल और 2 सदस्यों को मई में कार्यकाल पूरा हो जाएगा, जबकि 1 से 13 जुलाई के बीच 7 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होगा।

भाजपा के 32 सांसद हो रहे रिटायर

रिटायर होने वाले सबसे ज्यादा सांसद बीजेपी के हैं। इस साल बीजेपी के 32 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'कर्नाटक भी 100 प्रतिशत क्लब में होगा शामिल', BJP नेता सीटी रवि ने सिद्दरमैया सरकार को दी खुली चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।