Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देश अब राम मय हो चुका है, कुछ लोगों को यह बर्दास्त नहीं...', Bharat Jodo Nyay Yatra के जरिए BJP नेता ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:53 PM (IST)

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से पहले भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने काग्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा की शुरुआत होने से पहले उन्होंने का ...और पढ़ें

    कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा नेताओं ने टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा नेताओं ने टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. टुकड़े-टुकड़े गैंग देश को एकजुट करने की नाटक कर रहे: भाजपा नेता
    2. पीएम मोदी के शासन में पूर्वोत्तर का हुआ विकास: नलिन कोहली
    3. कांग्रेस ने आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है

    एएनआई, अंगुल। Bharat Jodo Nyay Yatra। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अनुसार, मणिपुर से मुंबई तक 6200 किलोमीटर चलने वाली यह यात्रा  करण की राजनीति और सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय के खिलाफ शुरू की गई एक वैचारिक लड़ाई है।

    वहीं, आज कांग्रेस से आयोजन पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने टिप्पणी की। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा टुकड़े-टुकड़े गैंग देश को एकजुट करने की नाटक कर रहे हैं।

    राम की विचारधारा आज देशभर में प्रचलित है: भाजपा नेता

    यात्रा की शुरुआत होने से पहले उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,'उनकी विचारधारा क्या है? 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह देश को एकजुट करने का नाटक कर रहे हैं।' वहीं, उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) में आगामी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब 'राम मय' हो चुका है।

    राम की विचारधारा आज प्रचलित है और देश में एक नई जागृति है। कुछ लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते, इसलिए वे इस बेकार की राजनीति में शामिल हैं।"

    केंद्रीय मंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा,"देश की जनता ने पिछले दो चुनावों में उन्हें जवाब दिया है और इस बार भी देगी।"

    इस बीच भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस 'भारत जोड़ो न्याय' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, उनका कोई मतलब नहीं है।

    पीएम मोदी के शासन में पूर्वोत्तर का हुआ विकास: नलिन कोहली

    भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा,"केवल पूर्वोत्तर की तुलना करें, जहां से राहुल गांधी अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं, वह मणिपुर है। पिछले 60 वर्षों की तुलना पीएम मोदी के नौ या दस वर्षों से करें। कांग्रेस की यूपीए सरकार या उसके प्रधानमंत्री ने कितनी बार पूर्वोत्तर का दौरा किया?"

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी पिछले नौ वर्षों में 60 से अधिक बार यहां आ चुके हैं। पीएम मोदी की सरकार के मंत्रियों ने 400 से अधिक बार दौरा किया है।

    कांग्रेस ने पूर्वोत्तर की ओर ने देखा न कार्य किया: भाजपा नेता

    नलिन कोहली ने आगे कहा, "पूर्वोत्तर में इंटरनेट, राजमार्ग, हवाई अड्डे और रेलवे क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। पीएम मोदी के शासन में हवाई अड्डे 9 से बढ़कर 17 हो गए हैं, नागालैंड में सौ साल बाद दूसरा रेलवे स्टेशन खुला।

    भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने लुक ईस्ट शब्द गढ़ा गया था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत 'एक्ट ईस्ट' में बदल गया, जबकि कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व के लिए न तो देखा और न ही कार्य किया।

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत, कुछ ही देर में शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा