Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यह सबसे घृणित कार्य...' सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर की विवादित टिप्पणी, भाजपा ने किया चौतरफा हमला

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 04 Apr 2024 04:54 AM (GMT+05:30)

    भाजपा के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कांग्रेस सांसद सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए हेमा म ...और पढ़ें

    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: जागरण)
    कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी को लेकर विवादित टिप्पणी की।(फोटो सोर्स: जागरण)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला पर सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ घटिया कामुक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा इससे पता चलता है कि मुख्य विपक्षी दल महिला विरोधी है।

    भाजपा के आइटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस सांसद सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए हेमा मालिनी के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

    सुरजेवाला ने महिला विरोधी टिप्पणी की: भाजपा

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने महिला विरोधी टिप्पणी की है। यह न केवल हेमा मालिनी बल्कि सामान्य रूप से महिलाओं के लिए भी अपमानजनक है।

    उन्होंने आगे कहा कि यह सबसे घृणित कार्य है। उन्होंने सुरजेवाला की टिप्पणियों को साझा करते हुए कहा कि यह राहुल गांधी की कांग्रेस है जो महिलाओं से घृणा करती है। हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य हैं और वहां से 2024 का आम चुनाव लड़ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: उम्मीदवारों को लेकर अगर कांग्रेस की ये रणनीति होगी कामयाब, फिर भाजपा को बदलनी पड़ेगी अपनी चाल