सीबीएसई चेयरमैन और सचिव को हटाना सिर्फ एक ढोंग, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
सरकार द्वारा आन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) विवाद के बाद सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों चेयरमैन और सचिव को हटाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गां ...और पढ़ें

सीबीएसई चेयरमैन व सचिव को हटाना मामला दबाने की कवायद : राहुल गांधी (फोटो- एक्स)
HighLights
राहुल बोले अधिकारियों को हटाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया
राहुल गांधी ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए
पीटीआई. नई दिल्ली। सरकार द्वारा आन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) विवाद के बाद सीबीएसई के दो शीर्ष अधिकारियों चेयरमैन और सचिव को हटाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे कवर-अप यानी मामले को दबाने की कवायद बताया।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हटाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बचा लिया गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए और तुरंत एक स्वतंत्र न्यायिक जांच का आदेश दिया जाए।
राहुल गांधी ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि यदि प्रधानमंत्री ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में शामिल 18.5 लाख छात्रों की परवाह की होती तो प्रधान को पहले ही हटा दिया गया होता।
कांग्रेस नेता ने कहा, " सीबीएसई चेयरमैन - हटाए गए। सीबीएसई सचिव - हटाए गए। एक सदस्यीय जांच समिति गठित। और असली दोषी धर्मेंद्र प्रधान सुरक्षित। अधिकारियों को हटाया गया। मंत्री को बचाया गया। यह जवाबदेही नहीं है। यह कवर-अप है।"
उन्होंने कहा- "हमारी मांग आज भी वही है यानी शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें और एक स्वतंत्र न्यायिक जांच कराएं।"