Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पूर्वोत्तर भारत के लोग चाइनीज तो दक्षिण के लोग...', अब क्या बोल गए Sam Pitroda; बयान पर मचा घमासान

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 08 May 2024 12:33 PM (IST)

    Sam Pitroda Controversial statement सैम पित्रोदा ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रह रहे लोगों को लेकर एक टिप्पणी की है जिसपर विव ...और पढ़ें

    सैम पित्रोदा ने भारत के नागरिकों को लेकर विवादित बयान दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    सैम पित्रोदा ने भारत के नागरिकों को लेकर विवादित बयान दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम हिमंत ने पलटवार किया।
    2. भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं: सैम पित्रोदा
    3. सैम पित्रोदा ने की थी विरासत कर की वकालत

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विरासत टैक्स पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष ने देश के पूर्वोत्तर और दक्षिण क्षेत्र के राज्यों में रहने वाले लोगों को लेकर टिप्पणी की है।  

    सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

    सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम हिमंत ने दिया जवाब

    सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा टिप्पणी की। एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सीएम हिमंत ने लिखा,"सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं। हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!"

    सैम पित्रोदा ने की थी विरासत कर की वकालत

    इससे पहले सैम पित्रोदा ने विरासत कर की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है।"

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे कहा था,"55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।" 

    सैम पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा था। भाजपा ने कहा था कि कांग्रेस चाहती है कि आम लोगों की संपत्ति का बंटवारा किया जाए। बता दें कि कांग्रेस के घोषणापत्र में आर्थिक और सामाजिक सर्वे कराने की बात कही है। 

    यह भी पढ़ें: Inheritance Tax: विरासत टैक्स पर एक बयान ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें! जानिए क्या बोले जयराम रमेश