Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ वाले बयान पर मचा सियासी बवाल, राहुल; खरगे और केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं ने क्या-कुछ कहा?

    Updated: Tue, 21 May 2024 08:59 AM (GMT+05:30)

    भाजपा नेता और पुरी से लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी कर दी। हालांकि उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मा ...और पढ़ें

    संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ वाले बयान पर विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ वाले बयान पर विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. यह विश्व के करोड़ों जगन्नाथ भक्तों एवं ओड़िआ समाज का अपमान: नवीन पटनायक
    2. वे सोचने लगे हैं कि वे भगवान से भी ऊपर हैं: अरविंद केजरीवाल
    3. हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है: संबित पात्रा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Sambit Patra on Lord Jagannath।  पुरी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने पीएम और भगवान जगन्नाथ को लेकर एक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जहां वो एक ओड़िया चैनल को इंटरव्यू देते हुए सुने जा सकते हैं कि, भगवान जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं।

    संबित पात्रा के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ पूरे विश्व के भगवान हैं। उन्हें किसी एक मनुष्य का भक्त कहना महाप्रभु का अपमान है। यह विश्व के करोड़ों जगन्नाथ भक्तों एवं ओड़िआ समाज का अपमान है। इससे पूरे समाज को दुख हुआ है। महाप्रभु ओड़िया अस्मिता के सबसे बड़े प्रतीक हैं।

    संबित पात्रा ने क्या कहा था?

    भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "आज पुरी में नरेंद्र मोदी जी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही भक्त हैं। एक बाइट्स के दौरान गलती से। उन इसका उच्चारण बिल्कुल विपरीत है। मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं। किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है।"

    विपक्षी नेताओं ने खोला मोर्चा

    काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सत्ता के नशे में चूर भाजपा भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए, हमारे देवताओं को भी नहीं बख्शेगी।

    “भाजपा के पुरी उम्मीदवार द्वारा की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाने वाले महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का अपमान है। मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 4 जून को 'लोगों की इच्छा' से यह अहंकार नष्ट हो जाएगा।

    खबरें और भी

    राहुल गांधी ने इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा, "जब प्रधानमंत्री खुद को बादशाह और दरबारी उन्हें भगवान मानने लगें तो समझ लीजिए कि पाप की लंका का पतन निकट है। करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार मुट्ठीभर भाजपाइयों को किसने दिया? यही अहंकार उनके विनाश का कारण बन रहा है।"

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा,  दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संबित पात्रा की टिप्पणी भाजपा नेताओं के "अहंकार" को दर्शाती है।

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "मैं भाजपा के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। वे सोचने लगे हैं कि वे भगवान से भी ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।"

    संबित पात्रा ने मांगी माफी

    हालांकि, संबित पात्रा ने अपने इस बयान के लिए माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, कोई इंसान अपने होश में रहकर ऐसी बातें नहीं कह सकता कि भगवान किसी इंसान का भक्त है, मैं जानता हूं कि कुछ लोगों को ठेस पहुंची होगी। यहां तक कि भगवान भी अनजाने में की गई गलतियों को माफ कर देते हैं। मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं।"

    संबित पात्रा ने आगे लिखा, "मैंने अपने बयान में यह कहा था कि मोदी जी भगवान जगन्नाथ के सच्चे भक्त हैं। इसी क्रम में एक बार मेरी जुबान फिसली और मैं उल्टा बोल गया। ऐसी गलती किसी से भी हो सकती है। इसका मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए और इसे बेवजह मुद्दा भी नहीं बनाना चाहिए।"

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: संबित पात्रा ने अपने बयान पर मांफी मांगी, भगवान जगन्नाथ को बताया था पीएम मोदी का भक्त