Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sandeshkhali Row: दीदी अब 'आंटी' बन गई हैं... JNU में आकर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को क्यों कहा क्रूर महिला?

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:59 AM (IST)

    Sandeshlhali Case। बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने संद ...और पढ़ें

    जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. जेएनयू में भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर एक पैनल डिस्कशन को संबोधित कर रहे थे।
    2. 'संदेशखाली हो या मालदा, बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं: भाजपा नेता

    एएनआई, नई दिल्ली। Sandeshkhali Case। संदेशखाली मामले को लेकर भाजपा लगातार ममता सरकार पर निशाना साध रही है। सुवेंदु अधिकारी शनिवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

    उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को 'दीदी' कहना बंद करें। अव वो 'आंटी' बन चुकी हैं। सुवेंदु ने आगे कहा, "मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने उन्हें नंदीग्राम से हराया था, जिसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ 42 मामले दर्ज कराए, वो क्रूर महिला हैं।'

    जेएनयू में सुवेंदु ने छात्रों को किया संबोधित

    बता दें कि जेएनयू में भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर एक पैनल डिस्कशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां संदेशखाली मामले का भी जिक्र किया। उनके साथ पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी थे।

    ममता सरकार भी वामपंथी पीढ़ी की तरह ही दमन कर रही: सुकांत मजूमदार

    कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP ने किया था। सुकांत ने छात्रों के सामने संदेशखाली में पहले दिन से अब तक जो कुछ हुआ, उसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को वहां किस तरह बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

     सुकांत मजूमदार ने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार भी वामपंथी पीढ़ी की तरह ही दमन कर रही है। ममता सरकार को लोगों पर कोई दया नहीं है। सुकांत और सुवेंदु ने सभी छात्रों से संदेशखाली के साथ खड़े होने का आग्रह किया

    खबरें और भी

    मालदा जिले में एक दुष्कर्म का भाजपा ने किया दावा

    पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला बोला। संदेशखाली में कथित भयावह घटनाओं पर विवाद के बीच पूनावाला ने मालदा जिले में एक दुष्कर्म की घटना का दावा किया है।

    पूनावाला ने x (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा 'संदेशखाली हो या मालदा, बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। क्रूर दुष्कर्म और हत्या के एक अन्य मामले में, नौवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्रा, ओल्ड मालदा विधानसभा के भाबुक गांव में एक ईंट भट्टे में, चेहरे को कुचले जाने के साथ बेजान पाई गई थी।' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि दुष्कर्मियों को बचाया जा रहा है, जिलों में इसी तरह की घटनाएं हुई हैं।

    यह भी पढ़ेंलोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले बंगाल में केंद्रीय बलों की 150 कंपनियां होंगी तैनात, इलेक्शन कमीशन का अभूतपूर्व फैसला