यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress President : शशि थरूर को कार्यकर्ताओं का मिल रहा अपार समर्थन, वोट में नहीं बदल पाएगी युवाओं की यह ताकत
Congress President Election कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चा दक्षिण भारत में ज्यादा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी यहीं से शुरू हुई है। ...और पढ़ें

तिरुवनंतपुरम, आइएएनएस। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सांसद शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद के चुनाव की उम्मीदवारी में आमने-सामने हैं। शशि थरूर गुरुवार को तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
बुधवार को शशि थरूर ने ट्विट कर कहा, 'तमिलनाडु के सहयोगी और मित्र मैं कल चेन्नई में रहूंगा। कृपया हमसे बात करने के लिए रात 8 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय आएं। सत्यमूर्ति भवन में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हूं। इसके साथ ही उन्होंने थिंक टुमारो थिंक थरूर (Think Tomorrow Think Tharoor) का हैशटैग भी लगाया है।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की चर्चा दक्षिण भारत में ज्यादा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा भी यहीं से शुरू हुई है। राहुल गांधी तमिलनाडु और केरल होते हुए अब कर्नाटक में हैं।
शशि थरूर ने कार्यकर्ताओं का जीता दिल
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्दीवार शशि थरूर केरल से सांसद है। मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से आते हैं और राज्यसभा सांसद हैं। इस बीच, कांग्रेस के शीर्ष पद की लड़ाई में शशि थरूर ने पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है। हालांकि, अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस की मतदाता सूची में इन लोगों का नाम शामिल नहीं है।
केरल में कार्यकर्ताओं की जमा हुई भीड़
दो दिवसीय यात्रा के लिए मंगलवार को केरल पहुंचे शशि थरूर कार्यकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने लगे। जब वह प्रदेश पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो भी नजारा कुछ अलग था। जब वे मीडिया से बात कर रहे थे और उनके लिए नारे लगा रहे थे। हालांकि, उनके आसपास भीड़ में से कोई भी 17 अक्टूबर को मतदान नहीं करेगा।
खबरें और भी
इंटरनेट मीडिया में भी मिल रहा समर्थन
समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार नाम न छापने की शर्त पर एक मीडिया आलोचक ने कहा कि अगर थरूर के असली समर्थक और इंटरनेट मीडिया में उन्हें मिल रही भारी प्रतिक्रिया वाले लोग उन्हें वोट दें तो वह निश्चित तौर पर जीत हासिल कर सकते हैं।