Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं महिला आरक्षण बिल के समर्थन में हूं, क्योंकि मेरे जीवन साथी राजीव गांधी...', लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 12:03 PM (IST)

    महिला आरक्षण बिल (women reservation bill) को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) लोकसभा में संबोधित कर रही हैं। भारतीय महिलाओं के बलिदान ...और पढ़ें

    लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी (Image: Loksabha TV)
    लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी (Image: Loksabha TV)

    HighLights

    1. आज देश के नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को लेकर बहस चल रही हैं
    2. सोनिया गांधी ने लोकसभा में बुधवार को कहा, 'मैं विधेयक का समर्थन करती हूं
    3. महिला आरक्षण बिल सबसे पहले मेरे जीवन साथी ने पेश किया था: लोकसभा में सोनिया गांधी

    नई दिल्ली, पीटीआई। Women's Reservation Bill: आज देश के नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को  लेकर बहस चल रही हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए महिला आरक्षण विधेयक पर बहस की शुरुआत करने वाली सोनिया गांधी ने लोकसभा में बुधवार को कहा, 'मैं विधेयक का समर्थन करती हूं।'

    भारतीय महिलाओं के बलिदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सोनिया गांधी ने लोकसभा में कहा कि यह विधेयक सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा पेश किया गया था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल सबसे पहले मेरे जीवन साथी ने पेश किया था। राजीव गांधी का सपना अभी भी आधा अधूरा है, जो इस विधेयक के पारित होने से पूरा हो जाएगा।

    विधेयक को तुरंत पारित करना चाहिए...

    बहस के दौरान लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि इस विधेयक को ओबीसी, एससी और एसटी के साथ तुरंत लागू किया जाना चाहिए। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 128वें संवैधानिक संशोधन विधेयक, 2023 पर चर्चा शुरू की, जिसमें निचले सदन और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और 'दुनिया को रास्ता दिखाता है।' बता दें कि इस विधेयक को संसद के चल रहे विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था।

    यह भी पढ़े: LIVE Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल का सोनिया गांधी ने किया समर्थन, जातिगत जनगणना पर सरकार से की ये बड़ी मांग

    सोनिया गांधी की आरक्षण मांग पर बीजेपी का हमला

    भाजपा के निशिकांत दुबे ने महिला आरक्षण विधेयक के तहत ओबीसी, एससी कोटा की मांग को लेकर सोनिया गांधी पर निशाना साधा। लोकसभा में बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले कभी भी ओबीसी आरक्षण के बारे में बात नहीं की थी। अब राजनीतिक पहलू तलाशने के लिए ये नई बातें सामने लाई जा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े: भारत पर ट्रूडो के आरोपों के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सरकार का समर्थन किया, जानें क्या कहा?