Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Yatra से जुड़ीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी और कार्यकर्ताओं के साथ की पदयात्रा

    By AgencyEdited By: Dhyanendra Singh Chauhan
    Updated: Thu, 06 Oct 2022 09:14 AM (IST)

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच मह ...और पढ़ें

    कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी
    कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

    मैसूर, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' पर हैं। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। कर्नाटक के मांड्या जिले में भारत जोड़ो यात्रा से गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी जुड़ीं हैं। इस दौरन उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की।

    यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी।

    सोनिया गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे भी हुए शामिल

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा शासित राज्य के मांड्या जिले से पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जो कांग्रेस प्रमुख पद के शीर्ष दावेदारों में से एक हैं। वह भी गुरुवार को इस पैदल मार्च में शामिल हुए।

    यात्रा के 26वें दिन शामिल हुईं सोनिया गांधी

    बता दें कि सोनिया गांधी ने लंबे समय से पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पांच महीने चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के 26वें दिन वह इसमें शामिल हुईं हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के 7 अक्टूबर को पैदल मार्च में शामिल होने की उम्मीद है।

    कर्नाटक के गुंडलुपेट से शुरू हुई राज्य में यात्रा

    पिछले महीने कन्याकुमारी से यात्रा की शुरुआत करने वाले राहुल गांधी पैदल मार्च में लगातार चल रहे हैं। केरल से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक के गुंडलुपेट से राज्य में यात्रा की शुरुआत हुई है।

    खबरें और भी

    भाजपा शासित राज्य से गुजर रही यात्रा

    कर्नाटक में प्रवेश करने के साथ यह यात्रा एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गई है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह पहली बार है जब यह भाजपा शासित राज्य से यह यात्रा गुजर रही है। इसके पहले तमिलनाडु और केरल से होकर यह यात्रा निकली थी, जहां भाजपा सरकार नहीं है।

    गौरतलब है कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का 3,570 किलोमीटर लंबा मार्च पांच महीने की अवधि में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।

    यह भी पढ़ें : Road Accident in Kerala: केरल के पलक्कड़ जिले में सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 9 की मौत और 38 घायल

    यह भी पढ़ें : Chennai Metro: चेन्नई मेट्रो के फेज 2 में बिना ड्राइवर चलेगी ट्रेन, सिग्नल आधारित सेवा पर तेजी से हो रहा काम