विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपनी जुबान पर लगाम लगाओ', ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान अपने साथी सांसद पर चिल्ला पड़ीं जया बच्चन

Published: Wed, 30 Jul 2025 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2025 07:37 PM (IST)

संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने इसके नाम ...और पढ़ें

राज्यसभा में फिर भड़कीं सपा सांसद जया बच्चन। (फाइल फोटो)
राज्यसभा में फिर भड़कीं सपा सांसद जया बच्चन। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हो रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदू के नाम पर सवाल उठाकर नए विवाद को जन्म दे दिया। इसके साथ ही वो राज्यसभा में अपने साथी सांसद पर भड़क गईं और कहा कि अपनी जुबान पर लगाम दो।

जया बच्चन ने चर्चा के दौरान पहलगाम की बैसरन घाटी में मारे गए 26 निर्दोष लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने पूछा कि जब पहलगाम आतंकी हमले में कई महिलाओं के सिंदूर उजड़ गए थे तो इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा?

'सिंदूर तो उजाड़ दिया गया, फिर क्यों ये नाम रखा?'

सत्ता पक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मैं आपको उन लेखकों के लिए धन्यवाद करती हूं, जिन्हें आपने नियुक्त किया। आप बड़े-बड़े नाम देते हैं। आपने इसका नाम सिंदूर क्यों रखा? सिंदूर तो उजाड़ दिया गया, जो लोग मारे गए उनकी पत्नियों का।"

सत्तापक्ष के सांसद पर भड़क गईं जया बच्चन

सपा सांसद उस समय भड़क गईं जब सत्ता पक्ष के सांसदों ने भाषण देते समय टोका-टोकी की। उन्होंने कहा, "या तो आप बोलें या मैं बोलूंगी। जब आप बोलते हैं तो मैं बीच में नहीं बोलती। जब कोई महिला बोलती है तो मैं कभी भी बीच में नहीं बोलती। इसलिए कृपया अपनी जुबान पर काबू रखें।"

ऐसे में साथ में बैठीं शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज जया बच्चन को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि प्रियंका मुझे कंट्रोल करने की कोशिश मत करो।

ये भी पढ़ें: 'वे हमें गोलियों से भूनते रहे और हम उन्हें बिरयानी खिलाने चले', संसद में विपक्ष पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।