Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में थलापति के TVK की महा'विजय', CM स्टालिन चुनाव हारे

    Updated: Mon, 04 May 2026 05:49 PM (IST)

    Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result 2026 Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों गिनती शुरू हो गई। पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे स ...और पढ़ें

    Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए काउंटिंग जारी है।

    Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए काउंटिंग जारी है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्तारुढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम AIADMK के अलावा फिल्म अभिनेता विजय भी चर्चा में बने हुए हैं।

    विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बीजेपी, कांग्रेस, NTK, VCK और PMK जैसी पार्टियों चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, देखना होगा कि क्या एम.के. स्टालिन अपनी सत्ता बचा पाएंगे या अन्नाद्रमुक की वापसी होगी? पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।