Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में थलापति के TVK की महा'विजय', CM स्टालिन चुनाव हारे

Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result 2026 Live Updates: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों गिनती शुरू हो गई। पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

By Nitish Kumar Kushwaha Mon, 04 May 2026 05:49 PM (IST)
Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए काउंटिंग जारी है।

Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए काउंटिंग जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। तमिलनाडु में सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। राज्य में इस बार रिकॉर्ड 85.1% मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सत्तारुढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम AIADMK के अलावा फिल्म अभिनेता विजय भी चर्चा में बने हुए हैं।

विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। बीजेपी, कांग्रेस, NTK, VCK और PMK जैसी पार्टियों चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, देखना होगा कि क्या एम.के. स्टालिन अपनी सत्ता बचा पाएंगे या अन्नाद्रमुक की वापसी होगी? पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

4 May 20264:45:52 PM

TVK की बड़ी बढ़त पर घुटनों के बल चलकर पार्टी मुख्यालय पहुंची महिला समर्थक

TVK प्रमुख और अभिनेता विजय की एक समर्थक, ग्लोरी, ECR रोड से चेन्नई के पनयूर स्थित TVK मुख्यालय तक घुटनों के बल चलकर गई। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि राज्य चुनावों में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से TVK 108 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

#WATCH | Tamil Nadu | A supporter of TVK chief and actor Vijay, Glory walks on her knees from ECR Road to TVK HQ in Chennai Panaiyur as the party has emerged as the single-largest party in the state elections

TVK is leading on 108 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/Hl4IfBNIow

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20264:40:54 PM

Tn Election 2026 Results Live: मुंबई में भी TVK के समर्थक मना रहे जश्न

तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बीच मुंबई में TVK के समर्थक जश्न मना रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वे मिठाइयां बांटकर, पटाखे फोड़कर और सीटियां बजाकर अपना समर्थन जाहिर कर रहे हैं।

VIDEO | Tamil Nadu Election Results: Supporters of Tamilaga Vettri Kazhagam in Mumbai celebrate as the party leads in the Tamil Nadu Assembly elections, sharing sweets, bursting crackers, and blowing whistles to show their support. pic.twitter.com/OT8EYMALzq

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 20264:26:35 PM

Election Result Live 2026: एक्टर विजय की पार्टी TVK 107 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK 107 सीटों पर बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं, DMK+ 71, AIADMK+ 55 सीटों पर आगे है।

4 May 20264:01:28 PM

Election Results Tn 2026: एक्टर विजय के घर बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

चेन्नई में TVK प्रमुख और अभिनेता विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनकी पार्टी TVK, राज्य की कुल 234 सीटों में से 107 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Tamil Nadu | Security heightened outside the residence of TVK chief and actor Vijay, in Chennai.

His party, TVK is leading on 107 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/INN9sE8AIt

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20263:57:38 PM

 MK स्टालिन, करुणानिधि से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं: BJP नेता कस्तूरी

BJP नेता और अभिनेत्री कस्तूरी ने कहा, 'यह बेहद ऐतिहासिक और खुशी का दिन है। तमिलनाडु की जनता को बहुत-बहुत सम्मान, जिन्होंने DMK को न सिर्फ सत्ता से बाहर किया, बल्कि पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिया। मुझे लगता है कि अब उनका खेल खत्म हो चुका है। MK स्टालिन, करुणानिधि से कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। थलापति विजय और TVK को बहुत-बहुत बधाई, उन्होंने वह कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी।'

#WATCH | Tamil Nadu | Security heightened outside the residence of TVK chief and actor Vijay, in Chennai.

His party, TVK is leading on 107 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/INN9sE8AIt

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20263:45:31 PM

MK Stalin: CM एमके स्टालिन चुनाव हारे

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।

4 May 20263:39:37 PM

Tamilnadu Election Results Live: हमारा लक्ष्य बहुमत के साथ सरकार बनाना है: DMK नेता वेंकटेश

तमिलनाडु में TVK के सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर अग्रसर होने पर, TVK नेता वेंकटेश ने कहा, 'बदलाव की लोगों की इच्छा पूरी मजबूती से जाहिर हुई है। TVK का लक्ष्य बहुमत के साथ सरकार बनाना है।'

VIDEO | Chennai, Tamil Nadu: On TVK heading towards becoming the single-largest party in the state, TVK leader Venkatesh says, "People's wish for change has been expressed firmly. TVK's aim is to form government with majority."#TamilNaduPollResults2026#Results2026WithPTI… pic.twitter.com/BxKeGTAYzz

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 20261:49:20 PM

एक्टर विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा- मैं बहुत खुश हूं

TVK प्रमुख विजय की मां शोभा चंद्रशेखर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि पार्टी इस समय राज्य की कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Chennai: "I am so happy", says Shoba Chandrasekhar, TVK chief Vijay's mother, as the party is currently leading in 109 seats of the total 234 in the state

His father, SA Chandrasekhar, says, "She is not only his mother. She is the first fan of Vijay. She is so… pic.twitter.com/L79f5RnWpM

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:46:13 PM

Thalapathy Vijay: विजय के पिता बोले- मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनेगा

तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 110 सीटों पर TVK के अभी आगे चलने पर डायरेक्टर और TVK प्रमुख विजय के पिता, SA चंद्रशेखर ने कहा, 'एक पिता के तौर पर, मुझे बहुत गर्व और खुशी है। मेरे बेटे को मेरी शुभकामनाएं। पिछले दो सालों में उसका आत्मविश्वास जबरदस्त रहा है और उसे यह पक्का यकीन है कि वह तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनेगा।'

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On TVK currently leading in 110 seats of the total 234 in the state, Director and TVK chief Vijay's father, SA Chandrasekhar, says, "As a father, I am very proud and happy. My wishes to my son. In the last two years, his confidence has been fantastic… pic.twitter.com/gsdLPatYbd

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20261:39:04 PM

Live Election Results: TVK की सफलता पर नांजिल संपत गदगद

TVK के प्रवक्ता नांजिल संपत ने पार्टी की सफलता पर कहा, 'मुझे खुशी है कि मैंने नेता विजय के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने कर्तव्य को सफलतापूर्वक पूरा किया है। मेरे लिए बस इतना ही काफी है।'

VIDEO | Tamil Nadu assembly elections: TVK spokesperson Nanjil Sampath on party's success, says, “I am happy that I have successfully fulfilled my duty by carrying out my responsibilities under the guidance of leader Vijay. That is enough.”#TamilNaduPollResults2026… pic.twitter.com/1cm0JnCwlD

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 202612:40:46 PM

Vijay Thalapathy: एक्टर विजय के घर में जश्न का माहौल, सीटी बजाकर परिजनों ने किया सेलीब्रेट

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों के बाद TVK प्रमुख और एक्टर विजय के परिवार के सदस्य 'सीटी' (पार्टी का चुनाव चिह्न) बजाकर जश्न मना रहे हैं। रुझानों में TVK राज्य की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है।

VIDEO | Tamil Nadu Election Results: TVK chief Vijay's family members celebrate using ‘whistle’ (party's poll symbol) as the trend suggests TVK headed towards a simple majority.

(Source: Third Party)#TamilNaduPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026 pic.twitter.com/8SNSSbABs7

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 202612:32:14 PM

Election Results Chennai: विजय तमिलनाडु के लिए कुछ अच्छा करेंगे: DMK कार्यकर्ता

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में DMK की एक कार्यकर्ता लक्ष्मी प्रिया ने कहा, 'बहुत से लोग बदलाव की उम्मीद कर रहे थे और मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा बदलाव होगा। मुझे लगता है कि विजय तमिलनाडु के लिए कुछ अच्छा करेंगे। विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे।'

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: A DMK worker, Lakshmi Priya, says, "Many people were expecting a change, and I hope that it will be a good change. I think Vijay will do something good for Tamil Nadu. Vijay will be the next Chief Minister of Tamil Nadu..." pic.twitter.com/KCfXFBPgAA

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 202612:28:49 PM

चेन्नई में TVK मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल, कार्यकतर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां

चेन्नई में पार्टी मुख्यालय के बाहर TVK कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं क्योंकि पार्टी राज्य में अपनी बढ़त बनाए हुए है और सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है। फिलहाल TVK तमिलनाडु की कुल 234 सीटों में से 108 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | TVK workers distribute sweets outside the party HQ in Chennai, as the party continues its lead in the state and is poised to emerge as the single-largest party.

It is currently leading in 108 seats of the total 234 in the state. pic.twitter.com/SQjeURyl6z

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 202612:16:19 PM

Live News Tamil Today: कोयंबटूर अब TVK का गढ़ बन गया: सुकुमार

तमिलनाडु के सुलूर से TVK के उम्मीदवार सुकुमार ने कहा, 'लोग कहते थे कि कोयंबटूर AIADMK का गढ़ है और वे इसे DMK का गढ़ बना देंगे। लेकिन आज, यह TVK का गढ़ बन गया है। मौजूदा हालात यह हैं कि वे (DMK) शायद विपक्ष में भी न आ पाएं।'

VIDEO | Coimbatore, Tamil Nadu: Sukumar, TVK Candidate from Sulur, says, "Generally, in Coimbatore, they said that Coimbatore was an AIADMK stronghold and they would change it into a DMK stronghold. But today, it has become a TVK stronghold... We will fulfill what the people of… pic.twitter.com/5huIzN4bj0

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 202611:59:15 AM

Live Tn Election Results: मुख्यमंत्री स्टालिन समेत DMK के 15 मंत्री पीछे

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन समेत सत्तारूढ़ DMK के 15 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

4 May 202611:53:16 AM

Tamilnadu Election Counting: मंत्री K.K.S.S.R. रामचंद्रन TVK उम्मीदवार से पीछे

अरुप्पुकोट्टई विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती के तीसरे दौर के बाद राज्य मंत्री और मौजूदा विधायक K.K.S.S.R. रामचंद्रन (DMK) 9,719 वोटों के साथ, TVK उम्मीदवार कार्तिक कुमार (10,808) से 1,089 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दो साल पहले बनाई TVK, ढहा दिया 77 साल पुरानी DMK का किला... कौन हैं तमिलनाडु की राजनीति के 'थलपति' विजय

4 May 202611:50:59 AM

Tn Poll Results: कोयंबटूर उत्तर में TVK से पीछे चल रही हैं BJP उम्मीदवार वनथी श्रीनिवासन

चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद कोयंबटूर उत्तर में BJP की वनथी श्रीनिवासन 2,690 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं। TVK के वी. संपतकुमार 4,156 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। DMK के सेंथमिल सेल्वन को 3,204 वोट मिले हैं।

4 May 202611:48:22 AM

Tamilnadu Election 2026: राधापुरम सीट पर 7वें राउंड की काउंटिंग के बाद स्पीकर अप्पावु पीछे

तमिलनाडु विधानसभा के स्पीकर एम. अप्पावु राधापुरम विधानसभा सीट पर वोटों की सात राउंड की काउंटिंग के बाद 1,300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां TVK के सतीश क्रिस्टोफर आगे चल रहे हैं।

4 May 202611:33:19 AM

Kolathur Election Vidhan Sabha Chunav Result: कोलाथुर में छठें राउंड की काउंट पूरी, CM स्टालिन अभी भी पीछे

तमिलनाडु के कोलाथुर विधानसभा सीट पर छठे राउंड के काउंटिंग के बाद भी मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पीछे हैं।

कोलाथुर में छठे राउंड के काउंटिंग के बाद

वी.एस. बाबू (टीवीके) - 24993
CM एम.के. स्टालिन (डीएमके)- 20982
पी. संथाना कृष्णन (एआईएडीएमके) - 5982
सौंदारा पांडियन (एनटीके) - 1801

mk_stalin

4 May 202610:54:52 AM

हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे: TVK

तमिलनाडु में शुरुआती नतीजों के बाद TVK के राष्ट्रीय प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने कहा, 'तमिलनाडु में हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे।'

STORY | Tamil Nadu Election Results: Will form govt in TN with absolute majority, says TVK national spokesperson Felix Gerald

Speaking to PTI Videos, Gerald stated that the results were expected and claimed that the people of Tamil Nadu have chosen TVK because they are "fed up"… pic.twitter.com/jZ0wyISbuI

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 202610:45:31 AM

Thoothukudi Election Vidhan Sabha Chunav Result: थूथुकुडी में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद TVK से अभिनेता श्रीनाथ आगे

तमिलनाडु के थूथुकुडी में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद गीता जीवन पीछे हो गई हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद टीवीके के अभिनेता श्रीनाथ आगे चल रहे हैं।

4 May 202610:40:23 AM

Orathanadu Election Vidhan Sabha Chunav Result: दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद ओराथानाडु DMK उम्मीदवार आगे

तमिलनाडु के ओराथानाडु में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद DMK उम्मीदवार आर. वैथिलिंगम अपने निकटतम टीवीके प्रतिद्वंद्वी अरविंद से 697 वोटों के अंतर से आगे हो गए हैं।

4 May 202610:34:34 AM

Avanashi Election Vidhan Sabha Chunav Result: अवानाशी में TVK उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं BJP नेता एल. मुरुगन

तमिलनाडु के अवानाशी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की वोटों की गिनती के बाद BJP नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन TVK उम्मीदवार एस. कमाली से पीछे चल रहे हैं।

4 May 202610:31:43 AM

Velachery Election Vidhan Sabha Chunav Result: वेलाचेरी में TVK फिर आगे

तमिलनाडु के वेलाचेरी विधानसभा सीटे से TVK के उम्मीदवार आर. कुमार फिर से आगे हो गए हैं।

TVK - 8533
कांग्रेस - 4634
AIADMK - 3848

4 May 202610:28:42 AM

Tamil Nadu Assembly Election Result: एक्टर विजय ने तिरुचि पूर्व में बढ़त बनाई

टीवीके अध्यक्ष और अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने तिरुचि पूर्व में राउंड 2 में अपनी बढ़त बढ़ा ली है। एक्टर विजय अपने प्रतिद्वंद्वी 3,299 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

4 May 202610:24:56 AM

Tamil Nadu Chunav Result 2026 LIVE: TVK खेमे में जश्न शुरू

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों पर बढ़त के बाद कांचीपुरम में TVK कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

4 May 202610:17:08 AM

शुरुआती रुझानों के बाद भावुक हुए DMK के कार्यकर्ता

तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों के बाद DMK के कार्यकर्ता भावुक हो गए हैं क्योंकि पार्टी तीसरे स्थान पर काफी पीछे चल रही है। रुझानों के अनुसार, TVK 103 सीटों पर, AIADMK 72 सीटों पर और DMK 51 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | A DMK worker breaks down as the party is at a distant third position, as per the early trends.

TVK is leading on 50, AIADMK on 47 and DMK on 23 seats, as per early trends. pic.twitter.com/LRfWXh4og4

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 202610:21:56 AM

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result: DMK के मुख्यालय से हटने लगे टेंट

चेन्नई में DMK के मुख्यालय अन्ना अरिवलयम से टेंट हटाए जा रहे हैं, क्योंकि शुरुआती रुझानों में DMK तीसरे स्थान पर काफी पीछे चल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, TVK 103 सीटों पर, AIADMK 72 सीटों पर और DMK 51 सीटों पर आगे चल रही है।

#WATCH | Tamil Nadu Assembly Elections | Tents are being removed from Anna Arivalayam, the DMK headquarters in Chennai, as the early trends show DMK at a distant third position.

TVK is leading on 45, AIADMK on 41 and DMK on 19 seats, as per early trends. pic.twitter.com/7xPojVMKcQ

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20269:58:48 AM

तमिलनाडु में TVK ने पार किया सेंचुरी

तमिलनाडु के रुझानों में बड़ा उलटफेर होता हुआ नजर आ रहा है। एक्टर विजय की पार्टी ने सेंचुरी का आंकड़ा पार कर लिया है।

4 May 20269:56:07 AM

तमिलनाडु में त्रिकोणीय मुकाबला, TVK 85 सीटों पर आगे

Tamil Nadu Chunav Result 2026 LIVE: तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की TVK 85 सीटों पर आगे हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 67 सीटों के साथ AIADMK है तो सत्तारूढ़ पार्टी 54 सीटों पर बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है।

4 May 202610:17:47 AM

तिरुची ईस्ट में एक्टर विजय आगे

पहली राउंड की गिनती के बाद एक्टर TVK के अध्यक्ष और एक्टर सी. जोसेफ विजय तिरुची ईस्ट विधानसभा सीट से 1649 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-04 at 9.14.12 AM

4 May 20269:47:17 AM

गोबिचेट्टीपलायम में सेनगोट्टैयन आगे

गोबिचेट्टीपलायम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहले राउंड की काउंटिंग के बाद के.ए. सेनगोट्टैयन 1,434 वोटों से आगे।

के.ए. सेनगोट्टैयन (टीवीके)- 4,320 वोट
एन. नल्लासिवम (डीएमके)- 2,886 वोट

4 May 202610:18:10 AM

एक्टर विजय की TVK 83 सीटों पर आगे

तमिलनाडु के रुझानों में बड़ा उलटफेर होते हुए दिखाई दे रहा है। एक्टर विजय की पार्टी TVK 83 सीटों पर आगे है तो वहीं सत्तारुढ़ पार्टी DMK और मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK के खातें में 56-56 सीटें आती हुई नजर आ रही हैं।

Tamil Nadu Vidhan Sabha Result (4)

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने बदला गियर, सबसे बड़ी पार्टी बनी

4 May 20269:15:57 AM

रुझानों में एक्टर विजय की TVK आगे

तमिलनाडु में काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

4 May 20269:09:02 AM

पेरम्बूर में वोटों की गिनती में देरी

तमिलनाडु के पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र में वोटों की गिनती में कथित तौर पर लगभग 30 मिनट की देरी हुई, जिसका कारण गिनती केंद्र पर TVK कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बताया जा रहा है। TVK के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

4 May 20268:54:49 AM

शुरुआती रुझानों में एक्टर विजय की TVK 34 सीटों पर आगे

एक्टर विजय की पार्टी TVK शुरुआती रुझानों में 34 सीटों पर आगे चल रही है। DMK के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

4 May 20268:52:34 AM

शुरुआती रुझानों में DMK 61 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में DMK बड़ी बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में DMK 61 सीटों पर आगे चल रही है लेकिन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद पीछे चल रहे हैं।

4 May 20268:42:46 AM

कोयंबटूर EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू, बढ़ी धड़कनें

कोयंबटूर के मतगणना केंद्र पर EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Counting of votes cast through EVMs begins at a counting centre in Coimbatore. pic.twitter.com/u3gExY5KPM

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20268:39:08 AM

कुरैकुडी विधानसभा सीट पर रोमांचक हुआ मुकाबला

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के निर्वाचन क्षेत्र करैकुडी पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां नाम तमिलर काची (NTK) के मुख्य समन्वयक सीमान, मौजूदा कांग्रेस विधायक एस. मंगुडी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

4 May 202610:18:59 AM

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result live: रुझानों में DMK 38 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में DMK बड़ी बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में DMK 38 सीटों पर आगे चल रही है।

4 May 202610:19:12 AM

तमिलनाडु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, तैनात किए गए 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी

तमिलनाडु में डाक मतपत्रों सहित सभी 75,064 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पूरे राज्य में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की जा रही है। तमिलनाडु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

4 May 20268:22:56 AM

कोयंबटूर: काउंटिंग के बीच एजेंटों के लिए की गई भोजन की व्यवस्था

Tamil Nadu Vidhan Sabha Election Result Live: तमिलनाडु के कोयंबटूर के GCT कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर पार्टी एजेंटों को खाना परोसा जा रहा है।

VIDEO | Tamil Nadu Poll Results 2026: Food served to party agents at counting centre set up in GCT college Coimbatore.#TamilNaduPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Eigx0imaTe

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 20268:18:00 AM

चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू

चेन्नई के अन्ना यूनिवर्सिटी स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वहीं, पोस्टल बैलेट वाला एक बक्सा खोलने का वीडियो भी सामने आया है।

VIDEO | Tamil Nadu Election Results 2026: A box containing postal ballots being opened at Anna University, Chennai, counting center as vote counting begins.#TamilNaduPollResults2026#Results2026WithPTI#AssemblyElectionResults2026

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/wu6SkiBQ5k

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 20268:10:35 AM

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result: तमिलनाडु के रुझानों में TVK एक सीट पर आगे

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए काउंटिंग शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानों में टीवीके एक सीट पर आगे चल रही है।

4 May 202610:19:47 AM

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Result live: तमिलनाडु के सेलम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

तमिलनाडु के सेलम में विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां आज प्रमुख विधानसभा सीटों के वोटों की गिनती हो रही है। पूरे कैंपस को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है, जहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सेलम पुलिस के जवानों के साथ-साथ सशस्त्र पुलिस की टुकड़ियों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Salem: Heavy security arrangements have been put in place at the counting centre set up at Vivekananda Medical College, where votes for key Assembly constituencies are being counted today.

The entire campus has been transformed into a… pic.twitter.com/JeHRRsWHtb

— ANI (@ANI) May 4, 2026
4 May 20267:39:30 AM

Tamil Nadu Assembly Election Result: AIADMK को आराम से बहुमत मिलेगा: सांसद इनबादुराई

AIADMK सांसद आई.एस. इनबादुराई ने कहा, 'हमें पूरा यकीन है कि इस चुनाव में AIADMK को आराम से बहुमत मिल जाएगा'

VIDEO | Tamil Nadu Poll Results 2026: “We are very clear of AIADMK getting comfortable numbers in the election,” says AIADMK MP IS Inbadurai.#TamilNaduPollResults2026 #Results2026WithPTI #AssemblyElectionResults2026

(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/GbkwSreUnq

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2026
4 May 20267:45:04 AM

Tamil Nadu Election Result Live: तमिलनाडु में इस बार NDA सत्ता में आएगी: सौंदरराजन

तमिलनाडु की मायलापुर सीट से BJP उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। लोगों ने निश्चित रूप से NDA को वोट दिया है और यह जीतेगा। मुझे यह भी भरोसा है कि हम मायिलादुथुराई में जीतेंगे। जनता जवाब देगी, और NDA सत्ता में आएगा।'

4 May 20267:39:09 AM

Tamil Nadu Chunav Result 2026 LIVE: 'DMK को बनाएगी बढ़त', चुनावी नतीजों से पहले बोलीं सांसद कनिमोझी NVN सोमू

तमिलनाडु चुनाव नतीजों के आने से पहले DMK की सांसद कनिमोझी NVN सोमू ने कहा कि आज हम चुनावी नतीजों में DMK को बढ़त बनाते हुए देखेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us