विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम पद को लेकर तेज प्रताप यादव और तेजस्वी की पसंद अलग, किसे प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं लालू के दोनों बेटे?

Published: Wed, 11 Sep 2024 05:46 PM (IST)

Tej Pratap Yadav News प्रधानमंत्री पद को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के दोनों बेटों ...और पढ़ें

पीएम पद को लेकर क्या है तेजस्वी और तेज प्रताप की पसंद
पीएम पद को लेकर क्या है तेजस्वी और तेज प्रताप की पसंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन प्रधानमंत्री पद के लिए किसी के नाम का एलान नहीं किया था। हालांकि, गठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता और लालू यादव के दोनों बेटों में प्रधानमंत्री पद को लेकर सुर अलग दिख रहे हैं।

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री पद के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन किया है, जबकि माना जाता है कि तेज प्रताप के भाई तेजस्वी प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन करते हैं।

तेज प्रताप ने क्या कहा?

आरजेडी नेता ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में तेज प्रताप से पीएम पद को लेकर सवाल किया गया था। तब उन्होंने कहा था कि वो चाहते हैं कि अखिलेश यादव देश के पीएम बने।

गिर जाएगी मोदी सरकार

तेज प्रताप ने इंटरव्यू में दावा किया कि अगले कुछ महीनों में मोदी सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के गिरने के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इसी दौरान तेज प्रताप से पूछा गया कि इंडिया गठबंधन से प्रधानमंत्री कौन होगा।

तेज प्रताप ने पहले कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्वालिटी है। राहुल गांधी ने इसके लिए मेहनत भी की है। हालांकि, थोड़ी देर बाद आरजेडी नेता कहते हैं कि वो दिल से चाहते हैं कि अखिलेश यादव देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि उनके साथ हमारे पारिवारिक संबंध भी हैं।

ये भी पढ़ें:

तेजस्वी चले केजरीवाल की राह, RJD की सरकार बनी तो बिहार के लोगों के लिए कर दिया बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।