विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tirupati Laddu Case: 'किसी को नहीं बख्शा जाएगा', लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद फूटा CM नायडू का गुस्सा

Published: Fri, 20 Sep 2024 09:50 AM (IST)

Tirupati Laddu Case सीएम नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि तिरुमाला के ...और पढ़ें

तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी मामले पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम नायडू
तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी मामले पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: सीएम नायडू

HighLights

  1. लड्डू में घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग किया गया: टीडीपी
  2. गुजरात में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने किया लड्डू का परीक्षण: टीडीपी प्रवक्ता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tirupati Laddu Case। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किए जाने के मामले पर सियासी हंगामा जारी है। कुछ दिनों पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने पिछली वाईएसआरसीपी सरकार पर आरोप लगाए कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान विश्व प्रसिद्ध तिरुपति के लड्डू में पशुओं की चर्बी के इस्तेमाल किया गया था।

सीएम नायडू ने एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि तिरुमाला के लड्डू भी घटिया सामग्री से बनाए गए थे। उन्होंने घी के बजाय जानवरों की चर्बी का उपयोग किया।

लैब रिपोर्ट ने की दावे की पुष्टि: टीडीपी 

टीडीपी ने दावा किया कि लैब रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लड्डू में मिलावट की गई थी। लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद टीडीपी प्रवक्ता अनम वेंकट रमण रेड्डी ने गुरुवार को कहा,"गुजरात में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को परीक्षण के लिए भेजे गए नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रमाणित करती है कि घी की तैयारी में गोमांस की चर्बी, पशु वसा, चरबी और मछली के तेल का उपयोग किया गया था, जो तिरुमाला को आपूर्ति की गई थी।"

अनम वेंकट रमण रेड्डी ने आगे कहा,"यह हिंदू धर्म का अपमान है। भगवान को दिन में तीन बार चढ़ाया जाने वाला 'प्रसादम' इस घी में मिलाया गया है। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि न्याय होगा और जो भी गलतियां हुई हैं उनके लिए भगवान गोविंद हमें माफ कर देंगे।"

लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद क्या बोले सीएम नायडू? 

लैब कि रिपोर्ट को लेकर सीएम नायडू ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस अनियमियता में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि मुझे जो लैब रिपोर्ट मिली है, उससे स्पष्ट है कि प्रसाद की गुणवत्ता के साथ समझौता किया गया, उसमें अपवित्र वस्तुओं की मिलावट की बात सामने आई है। इन सबके लिए जिम्मेदार कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है। कुछ लोगों को काम से हटा भी दिया गया है।

सख्त एक्शन लिया जाएगा: सीएम नायडू

सीएम नायडू ने कहा कि प्रसाद की पवित्रता का पूरा ध्यान रखते हुए, अब शुद्ध घी इस्तेमाल किया जा रहा है। श्रद्धालु भी इस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सिलसिले में और भी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सुबूत जुटाए जा रहे हैं। इस अनियमियता में जो भी शामिल पाया गया, उसके खिलाफ कठोर एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में किया जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल, सीएम चंद्रबाबू का जगन सरकार पर बड़ा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।